धुरंधर फेम सारा अर्जुन का युवाओं के नाम खास पैगाम, जीतें 50 लाख तक के इनाम

सारा अर्जुन वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, ‘हम अपने देश को मां क्यों कहते हैं, शायद इसलिए हमारी मां हमारे लिए जो करती हैं, वो यह मिट्टी भी करती है, हमें हमारी पहचान देती है. चाहे हम कितनी भी दूर चले जाएं, इस मिट्टी की सौंधी खुशबू हमारे दिलों में हमेशा रहती है, बिल्कुल हमारी मां की तरह. एक ऐसा एहसास शायद जिसे बयां करना आसान नहीं होता. 

Apr 22, 2026 - 11:54
0 13
धुरंधर फेम सारा अर्जुन का युवाओं के नाम खास पैगाम, जीतें 50 लाख तक के इनाम

 ‘धुरंधर’ फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे सिनेमा प्रेमियों को खास मैसेज दे रही हैं. वे शुरू में एहसासों को बड़ी खूबसूरती से बयां करती नजर आती हैं, फिर कॉन्टेंट क्रिएटर्स और फिल्ममेकर्स को ‘मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर’ के नेशनल फिल्म मेकिंग कंपिटिशन के बारे में बताती हैं, ताकि टैलेंटेड युवा अपनी कहानियों को कैमरे के जरिये बयां करने के साथ-साथ लाखों रुपये जीतने का मौका पा सकें.

सारा अर्जुन वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, ‘हम अपने देश को मां क्यों कहते हैं, शायद इसलिए हमारी मां हमारे लिए जो करती हैं, वो यह मिट्टी भी करती है, हमें हमारी पहचान देती है. चाहे हम कितनी भी दूर चले जाएं, इस मिट्टी की सौंधी खुशबू हमारे दिलों में हमेशा रहती है, बिल्कुल हमारी मां की तरह. एक ऐसा एहसास शायद जिसे बयां करना आसान नहीं होता. 

शायद इसी एहसास को महसूस करने के लिए लिखा गया- ‘वंदेमातर.’ आज इतने सालों बाद भी वह एहसास हमारे अंदर है. कभी-कभी इस एहसास को नए अंदाज और नई कहानी की जरूरत होती है, इसलिए मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर लेकर आया है – वंदे मातरम फ्रेम्स जो एक नेशनल फिल्ममेकिंग कंपिटिशन है, जहां आप अपनी कहानी के जरिये इस एहसास को फिर से जगा सकते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User