गजब का मामला! खूबसूरत थी लड़की, हैंडसम था पुलिसवाला, जब SP ने सुनी प्रेम कहानी, तो मंदिर में करा दी शादी

शादी का झांसा देकर पढ़ी-लिखी लड़की को गुमराह कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. 1 साल गुजरा, 2 साल गुजरे, चार साल गुजरे लड़की जब भी शादी के लिए कहती सिपाही टालमटोल कर देता था. लड़की ने शादी के लिए जब ज्यादा जिद पकड़ी तो पिछले कुछ दिनों से सिपाही ने लड़की से बात करना भी बंद कर दी.

Apr 19, 2026 - 10:28
0 10
गजब का मामला! खूबसूरत थी लड़की, हैंडसम था पुलिसवाला, जब SP ने सुनी प्रेम कहानी, तो मंदिर में करा दी शादी

यूपी के शाहजहांपुर में बीते दिन शनिवार को एसपी के आदेश पर शुभ मुहूर्त देख अनोखी शादी हुई है. आरोप है कि शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही हरदोई की रहने वाली एक लड़की से पिछले कई साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था. 

लड़की जब भी शादी की जिद करती सिपाही टालमटोल कर देता. अब लड़की ने जब जिद पकड़ी तो सिपाही वर्दी की धौंस देने लगा. लेकिन लड़की ने हार नहीं मानी और वह हरदोई से चलकर शाहजहांपुर एसपी के दरबार में पहुंच गई.


लड़की ने सबूत के साथ सिपाही की करतूत एसपी के सामने उजागर कर दी. तेज तर्रार माने जाने वाले नवागत एसपी शाहजहांपुर सौरभ दीक्षित ने फौरन ही सिपाही को अपने दरबार में बुला लिया. 

दोनों का आमना-सामना करवाया और शनिवार शाम को एक मंदिर में दोनों का ब्याह करवा दिया गया. फिलहाल शाहजहांपुर में हुई यह शादी पूरे पुलिस महकमा में चर्चा का विषय बनी हुई है.


पूरा मामला शाहजहांपुर जिले का है. दरअसल शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही हरदोई की लड़की से दिखावटी प्रेम करता था. शादी का झांसा देकर पढ़ी-लिखी लड़की को गुमराह कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. 

1 साल गुजरा, 2 साल गुजरे, चार साल गुजरे लड़की जब भी शादी के लिए कहती सिपाही टालमटोल कर देता था. लड़की ने शादी के लिए जब ज्यादा जिद पकड़ी तो पिछले कुछ दिनों से सिपाही ने लड़की से बात करना भी बंद कर दी.

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User