एक्टर की बीवी बोली - 'मुझे गोविंदा के जैसा पति नहीं चाहिए', अब छोड़ भी तो नहीं सकती, सोचना भी गुनाह है
सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता पिछले कुछ साल से बहुत ही उथल-पुथल से गुजर रहा है। कभी उनके तलाक की खबरें आती हैं, तो कभी उन्हें अफवाह करार दिया जाता है। कभी सुनीता पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलती हैं, तो कभी उन्हें माफ करने की बात करती हैं। अब सुनीता आहूजा ने हाल ही एक इंटरव्यू में गोविंदा को अच्छा पति नहीं बताया।
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों और अंदाज के लिए खूब मशहूर हैं। गोविंदा संग शादी से लेकर उनके कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और निजी जिंदगी पर सुनीता आहूजा अकसर खूब बयान देती रही हैं।
इसकी वजह से कई बार विवाद भी हुआ है। सुनीता और गोविंदा के तलाक की भी खबरें आने लगी थीं, पर अब उनके बीच सब ठीक है। सुनीता ने पिछले कई इंटरव्यूज में कहा है कि वह गोविंदा को अच्छा पति नहीं मानतीं और अगले जन्म में वह उन्हें पति के रूप में नहीं पाना चाहतीं।
अब उन्होंने एक बार यही बात कही है, पर साथ ही इसकी वजह भी बताई है। उन्होंने माना कि गोविंदा एक पति के तौर पर अच्छे उदाहरण नहीं बन सके और अपनी जिंदगी भी खुलकर नहीं जी पाए।
सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता पिछले कुछ साल से बहुत ही उथल-पुथल से गुजर रहा है। कभी उनके तलाक की खबरें आती हैं, तो कभी उन्हें अफवाह करार दिया जाता है।
कभी सुनीता पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलती हैं, तो कभी उन्हें माफ करने की बात करती हैं। अब सुनीता आहूजा ने हाल ही एक इंटरव्यू में गोविंदा को अच्छा पति नहीं बताया।