वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम भारत की पहली राजकीय यात्रा; आज होगी PM मोदी से मुलाकात 

May 06, 2026 - 09:11
0 5
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम भारत की पहली राजकीय यात्रा; आज होगी PM मोदी से मुलाकात 

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह यात्रा भारत और वियतनाम के बीच बहुआयामी और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करेगी।

वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। इस दौरान बुधवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति टो लाम के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वियतनाम के राष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान बोधगया और मुंबई का भी दौरा करेंगे। 

इससे पहले, वियतनाम के राष्ट्रपति बोधगया गए और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने वियतनामी मठ का भी दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।     

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User