योगी की टीम 9 के साथ मीटिंग जारी किये गए प्रदेश की बेहतरी के लिए सख्त आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़े आदेश जारी किए. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कोई भी गरीब प्रताड़ित नहीं होना चाहिए. नालों की सफाई का कार्य भी समय से कर लिया जाए. ऐसे माफिया को चिन्हित किया जाए जो अवैध बस स्टैंड, डग्गामार गाड़ियां चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं और लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं.

May 22, 2022 - 06:23
Updated: 4 years ago
0 38
योगी की टीम 9 के साथ मीटिंग जारी किये गए प्रदेश की बेहतरी के लिए सख्त आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम 9 के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने कई बड़े आदेश जारी किए. सीएम ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे माफिया को चिन्हित किया जाए जो अवैध बस स्टैंड, डग्गामार गाड़ियां चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं और लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं. विकास प्राधिकरण व नगरीय निकाय टाउन प्लानर समेत पटरी व्यवसायियों से बात किया जाए और संवाद स्थापित किया जाए. 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कोई भी गरीब प्रताड़ित नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो सख्त निर्देश के साथ कार्रवाई भी होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विकास प्राधिकरण/नगरीय निकाय में टाउन प्लानर की तैनाती की जाए. परियोजनाओं का निर्धारण करते समय आगामी 50 वर्षों की स्थिति को ध्यान में रखें, अवैध कॉलोनियों को विकसित न होने दें,अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड आदि को तत्काल समाप्त कराया जाए, ऐसे स्टैंड पर अवैध वसूली और माफिया/आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों की संलिप्तता होती है, इनकी पहचान कर कठोरतम कार्रवाई की जाए. 

शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए संचालित ''हर घर नल योजना'' अंतर्गत पाइपलाइन जहां डाली जा चुकी है. वहां बरसात से पहले पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को भर दिया जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो. नालों की सफाई का कार्य भी समय से कर लिया जाए.

सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या हेतु पटरी व्यवसायियों के लिए स्थान का चिन्हांकन करते हुए उनके पुनर्वास की विधिवत व्यवस्था की जाए. व्यापारियों से संवाद बनाकर यह सुनिश्चित कराएं की हर दुकान अपनी सीमा के भीतर ही हो,यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में उतरें. शासन स्तर के विभागीय अधिकारी जिलों में जाएं- पशुपालन विभाग के अधिकारियों को जिलों के नोडल अधिकारी के रूप में फील्ड में भेजा जाए, जिलों में जाएं, गो-आश्रय स्थलों में व्यवस्था की पड़ताल करें, भूसा बैंक बनवाएं,गो-तस्करी जैसे जघन्य अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए.

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User