यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! इन तीन जिलों में हुआ मुठभेड़, इनामी बदमाश समेत 6 अपराधी गिरफ्तार

May 11, 2026 - 10:34
0 3
यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! इन तीन जिलों में हुआ मुठभेड़, इनामी बदमाश समेत 6 अपराधी गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. हरदोई, सीतापुर और मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच अलग-अलग मुठभेड़ हुई. जिसमें कई शातिर अपराधी पकड़े गए. इस दौरान इनामी बदमाशों से लेकर चोरी और फायरिंग की वारदातों में शामिल आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े. 

मुठभेड़ में कई बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जबकि उनके पास से अवैध हथियार, चोरी के जेवरात और वाहन बरामद किए गए. हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई. जिसमें दो शातिर चोर गिरफ्तार किए गए. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में वांछित थे. 


उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, लाखों रुपये के आभूषण और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए. मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.


सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में नहर कोठी के पास एसओजी और अटरिया पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई. जिसमें कई राउंड फायरिंग हुई. इस कार्रवाई में 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद फरीद और बैजनाथ घायल हो गए.

 दोनों पर चोरी के कई मामलों में मुकदमे दर्ज है और वे लंबे समय से वांछित चल रहे थे. पुलिस ने उनके पास से लगभग 7 लाख रुपये के पीली धातु के जेवर, बाइक, 2 तमंचे, 4 खोखा, 3 जिंदा कारतूस और नगदी बरामद की. दोनों आरोपी सिधौली और संदना थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User