यूपी PGT परीक्षा को लेकर फर्जी सूचना फैलाना पड़ा भारी, प्रयागराज में युवक पर FIR दर्ज

May 07, 2026 - 22:02
0 2
यूपी PGT परीक्षा को लेकर फर्जी सूचना फैलाना पड़ा भारी, प्रयागराज में युवक पर FIR दर्ज


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आगामी पीजीटी परीक्षा को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें इसी तरह एक व्यक्ति के खिलाफ शहर के कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गयी है. आयोग के उप सचिव के मुताबिक गिरिजेश कुमार नामक व्यक्ति जिसकी आईडी girijesh-kumar-3998 है, यह परीक्षा को लेकर गलत जानकारी दे रहा था.

एफआईआर में दावा किया गया है कि आरोपी ने पीजीटी परीक्षा 2022 की डेट शीट और परीक्षा 29 अप्रैल की शाम तक जारी होने की बात कही. यही नहीं 10 मई तक रिजल्ट भी घोषित होने का दावा किया. जबकि आयोग की तरफ से इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गयी थी.

आयोग के मुताबिक गिरिजेश कुमार द्वारा फैलाई गई इन गलत सूचनाओं से अभ्यर्थियों और आम जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. इससे यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा संचालित भर्ती प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही थी और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्यता, शत्रुता तथा असंतोष फैलने की आशंका बढ़ गई थी. लिहाजा बुधवार 6 मई को कर्नलगंज थाणे में मुकदमा दर्ज करवाया गया.

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब आरोपी गिरिजेश कुमार की तलाश कर रही है. उधर आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि इस तरह की सोशल मीडिया पर जारी सूचना पर भरोसा न करें. आयोग की वेबसाईट पर सभी जानकारियां दी जा रहीं हैं.

इसके साथ ही आयोग के अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि भविष्य में भी किसी ने इस तरह की कोई भ्रामक जानकारी साझा की तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यहां बता दें कि 9 व 10 मई को आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पीजीटी 2022 की परीक्षा करवाई जा रही है.जिसके लिए सभी जगह तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User