'जमीन लौटाओ या पाकिस्तान भेज दो' के नारे, शाहजहांपुर में किसानों का प्रदर्शन

May 19, 2026 - 10:48
0 10
'जमीन लौटाओ या पाकिस्तान भेज दो' के नारे, शाहजहांपुर में किसानों का प्रदर्शन


नवदिया बंकी गांव की भूमि कब्जामुक्त कराए जाने से नाराज किसानों ने नारेबाजी की। सोमवार को उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। उसमें किसान कह रहे कि जमीन लौटाओ या पाकिस्तान भेज दो। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे नवदिया बंकी गांव में जंगल की भूमि पर कब्जा था।

15 मई को प्रशासन ने कई थानों की फोर्स बुलाकर 20 हेक्टेयर भूमि से कब्जा हटाया। इसके विरोध में 15-20 किसानों ने नारेबाजी कर वीडियो प्रसारित किया। उनका आरोप था कि अधिकारियों ने उनका पक्ष नहीं सुना। 


गुरुमुख सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वज पाकिस्तान के थे। विभाजन के समय पूर्वज भारत आए तो जंगल क्षेत्र में पट्टे दिए गए। उन पर हमारी पांचवीं पीढ़ी फसल उगा रही। अब अचानक कब्जा छीन लिया गया।

देउरिया वनक्षेत्र के रेंजर स्वरूप लल्लन दीक्षित ने बताया वन विभाग की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई चल रही है। बाकी बची भूमि को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि नारे लगाने का वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User