अजब गजब: UPPSC APS 2023 की परीक्षा में 4,240 में से एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ पास, खाली रह गए सभी 331 पद !

माना जा रहा है कि इस बड़ी विफलता का मुख्य कारण दूसरे चरण की परीक्षा में तय किए गए कड़े और अनिवार्य मानक है. इस चरण में अभ्यर्थियों के लिए हिंदी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति प्राप्त करना अनिवार्य था, जिसके लिए 75 अंक और हिंदी टाइपिंग के लिए 25 अंक निर्धारित थे. 

Jun 04, 2026 - 18:13
0 3
अजब गजब: UPPSC APS 2023 की परीक्षा में 4,240 में से एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ पास, खाली रह गए सभी 331 पद !

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से जारी अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा-2023 के दूसरे चरण का परिणाम जारी कर दिया है. हालांकि, इस परीक्षा में एक भी उम्मीदवार सफल नहीं हो पाए हैं. यह परिणाम वाकई में बेहद हैरान करने वाला है. 

दरअसल, इस परीक्षा में शामिल हुए 4,240 अभ्यर्थियों में से एक भी उम्मीदवार अंतिम रूप से सफल नहीं हो सका, जिसके कारण विज्ञापन के तहत निकाले गए सभी 331 पद पूरी तरह से खाली रह गए हैं. 

आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इन सभी रिक्त पदों को अब भविष्य में आने वाली अगली भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा.

माना जा रहा है कि इस बड़ी विफलता का मुख्य कारण दूसरे चरण की परीक्षा में तय किए गए कड़े और अनिवार्य मानक है. इस चरण में अभ्यर्थियों के लिए हिंदी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति प्राप्त करना अनिवार्य था, जिसके लिए 75 अंक और हिंदी टाइपिंग के लिए 25 अंक निर्धारित थे. 

लिहाजा, परीक्षा में शामिल 4,240 उम्मीदवारों में से कोई भी अभ्यर्थी शुद्धता और गति के इस कड़े पैमाने पर खरा नहीं उतर सका, जिसके चलते किसी को भी तीसरे चरण के लिए योग्य नहीं पाया गया.

यह परिणाम प्रतियोगी छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा झटका है और यह पारंपरिक शॉर्टहैंड के गिरते स्तर या आयोग के अत्यधिक कठिन मूल्यांकन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. 

हालांकि, जो छात्र आगे इस परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए यह परिणाम एक बड़ी सीख भी है कि वे केवल लिखित परीक्षा पर ध्यान न देकर व्यावहारिक स्किल और शुद्धता पर पूरा जोर दें. 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User