दिल्ली-NCR में तेज आंधी और झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन दिनों तेज हवाएं, आंधी-तूफान, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी.

Jun 04, 2026 - 18:06
0 2
दिल्ली-NCR में तेज आंधी और झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. दोपहर में कई इलाकों में बादल छा गए. नोएडा समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम के इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए ‘येलो अलर्ट' जारी किया है. आईएमडी ने 4 और 5 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन दिनों तेज हवाएं, आंधी-तूफान, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग की ओर से जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिनभर मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. पूर्वानुमान के मुताबिक रात के समय भी गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा का दौर जारी रह सकता है.

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User