युवती ने नोट लिखकर युवक संग खाया जहर- 'मैं अकेली मर जाती, लेकिन मेरे प्रेमी को परिजन मार देते, इसलिए...'

प्रेमी युगल के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने लिखा कि हम प्रेम करते थे। हमने जान देने की कसमें खाई थीं। अगर अलग हुए तो मर जाएंगे। मेरे घर वाले मान नहीं रहे। उन्हें मेरे रिश्तेदारों ने भड़का दिया है। परिजनों ने शादी से साफ मना कर दिया। 

Aug 05, 2026 - 10:29
0 24
युवती ने नोट लिखकर युवक संग खाया जहर- 'मैं अकेली मर जाती, लेकिन मेरे प्रेमी को परिजन मार देते, इसलिए...'

सहारनपुर के चिलकाना के दुमझेड़ा गांव में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों बेसुध हालत में गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। इलाज के दौरान प्रेमी अंकुर (19) की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


नल्हेड़ा गांव निवासी अंकुर के परिवार की रिश्तेदारी दो किमी दूर नल्हेड़ा गांव में है। अंकुर और रिश्तेदार युवती के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इस संबंध में दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। 


रविवार देर रात अंकुर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दुमझेड़ा गांव में पहुंचा। रात करीब दो बजे अंकुर ने अपने एक परिचित को फोन किया और कहा कि उन्होंने दुमझेड़ा गांव के बाहर श्मशानघाट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया।

ता चलते ही दोनों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दोनों खेत में बेसुध हालत में पड़े थे। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
 

अंकुर की हालत बिगड़ती गई। उसे मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, युवती का इलाज जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
 

प्रेमी युगल के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने लिखा कि हम प्रेम करते थे। हमने जान देने की कसमें खाई थीं। अगर अलग हुए तो मर जाएंगे। मेरे घर वाले मान नहीं रहे। उन्हें मेरे रिश्तेदारों ने भड़का दिया है। परिजनों ने शादी से साफ मना कर दिया। 


इसी वजह से हम यह कदम उठाने पर मजबूर किया। सारी गलती मेरी है। मैंने परिजनों से बोला कि एक बार बात कर लो। किसी ने भी रिश्ते के लिए नहीं सुनी। हम भागना नहीं चाहते थे। मैं अकेली मर जाती, लेकिन परिजन मेरे प्रेमी को मार देते। इसलिए एक साथ मरने का फैसला लिया। 


पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि मौके से मिला सुसाइड नोट युवती ने लिखा है। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बात शादी तक जा पहुंची।


परिवार में अंकुर चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार का खर्चा मजदूरी से चल रहा था। अंकुर भी मजदूरी करता था। अंकुर का एक बड़ा भाई है, जिसकी शादी हो चुकी है। दो छोटे भाई हैं। अंकुर की प्रेमिका बड़े भाई की रिश्तेदार है।


मौके से मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था. उसने लिखा कि यदि वह अकेले ऐसा कदम उठाती तो परिजन उसके प्रेमी की जान ले सकते थे, इसलिए दोनों ने साथ मरने का फैसला किया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नोट युवती ने लिखा है. जांच में यह भी पता चला कि दोनों रिश्तेदार थे और पारिवारिक कार्यक्रमों के दौरान उनकी जान-पहचान हुई थी.


सीओ सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मौके से मिले सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 2
Wow Wow 2
Sad Sad 11
Angry Angry 9
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User