शादी के लिए लड़की को देखने आये युवक का मां पर आ गया दिल और फिर ये हुआ

एक युवक शादी के लिए लड़की देखने गया था. उसकी जमकर खातिरदारी हुई. मगर, युवक को लड़की पसंद नहीं आई. इस दौरान बेटी की देख-रेख कर रही उसकी मां पर लड़के का दिल आ गया.

Apr 03, 2023 - 16:53
0 259
शादी के लिए लड़की को देखने आये युवक का मां पर आ गया दिल और फिर ये हुआ

पश्चिम बंगाल के मालदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक शादी के लिए लड़की देखने गया था. उसकी जमकर खातिरदारी हुई. मगर, युवक को लड़की पसंद नहीं आई. इस दौरान बेटी की देख-रेख कर रही उसकी मां पर लड़के का दिल आ गया.


बाद में वह लड़की की मां को लेकर भाग गया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. महिला के पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है.


यह घटना 25 मार्च को मालदा के गजोल थाना क्षेत्र करकच पंचायत के इचाहार गांव में हुई थी. महिला के पति गजोल ने अपनी पत्नी को कई जगह पर तलाश किया. मगर, उसका अब तक कोई पता नहीं चला है. गजोल का कहना है कि उसकी बेटी शादी के योग्य है. मैं उसके लिए वर तलाश रहा था.


25 मार्च को एक युवक शादी के लिए बेटी देखने आया. मगर, वह मेरी पत्नी को लेकर फरार हो गया. मगर, जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, चिंता बढ़ रही है. लड़की की मां के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है.


परिजनों का कहना है कि महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर बेटी देखने आए युवक के साथ फरार हो गई. इस घटना के बाद पूरा परिवार सकते में है. स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है. गजोल अपनी पत्नी की फोटो लेकर इधर-उधर भटक रहा है.
पुलिस का कहना है कि एक शख्स ने अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है. महिला को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है. सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है. जल्द ही महिला की तलाश कर ली जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 20
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 9
Wow Wow 6
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User