योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में नहीं पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास

उत्तर प्रदेश में 12वीं के स्टूडेंट मुगल बादशाहों का इतिहास नहीं पढ़ेंगे. यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के पाठ्यक्रम में बदलाव किया. इसके अलावा 11वीं की इतिहास की किताब से इस्लाम का उदय, औद्योगिक क्रांति, संस्कृतियों में टकराव और समय की शुरुआत पाठ हटाए गए.

Apr 02, 2023 - 05:11
0 291
योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में नहीं पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अब से मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा. मुगलों का इतिहास पढ़ाए जाने पर योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. 12वीं के सिलेबस में बदलाव किया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला यूपी बोर्ड और CBSE बोर्ड दोनों पर लागू होगा. 


उत्तर प्रदेश में 12वीं के स्टूडेंट मुगल बादशाहों का इतिहास नहीं पढ़ेंगे. यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के पाठ्यक्रम में बदलाव किया. इतिहास की किताब से कुछ पाठ हटा दिए गए हैं. मुगल दरबार के पाठ को हटाया गया. 


इसके अलावा 11वीं की इतिहास की किताब से इस्लाम का उदय, औद्योगिक क्रांति, संस्कृतियों में टकराव और समय की शुरुआत पाठ हटाए गए. वहीं, नागरिक शास्त्र की किताब से शीत युद्ध और अमेरिकी वर्चस्व का पाठ हटाया गया.


बता दें कि एनसीईआरटी ने शैक्षिक सत्र 2023-24 से 12वीं कक्षा की किताब भारतीय इतिहास के कुछ विषय- II से मुगल दरबार और शासक से जुड़े पाठ को हटा दिया है. इनमें अब तक अकबरनामा, बादशाहनामा, पांडुलिपियों की रचना, मुगल शासक और उनका साम्राज्य, आदर्श राज्य, पदवियां, शाही नौकरशाही, शाही परिवार, सूचना तथा साम्राज्य, मुगल अभिजात वर्ग और औपचारिक धर्म के बारे में पढ़ाया जाता था. 


जान लें कि 12वीं कक्षा की नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीतयुद्ध से जुड़े पाठ को हटाया गया. इसके अलावा स्वतंत्र भारत में राजनीति की बुक से एक दल के प्रभुत्व का दौर और जन आंदोलनों का उदय का पाठ हटा दिया गया है. वहीं, 10वीं की किताब से जनसंघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र और विविधता व लोकतंत्र की चुनौतियां का पाठ हटाया गया.


गौरतलब है कि योगी सरकार इससे पहले भी मुगलों के नाम पर रखे कई जगहों के नाम बदल चुकी है. विपक्षी पार्टियां अब इस मुद्दे पर बीजेपी को घेर सकती हैं. योगी आदित्यनाथ ने कल यानि कि शनिवार को ही स्कूल चलो अभियान- 2023 की शुरुआत की है. 

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 4
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User