क्या 2026 में सोने की कीमतें 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ेंगीं? जानिए विश्व स्वर्ण परिषद ने क्या दावा किया

Mar 04, 2026 - 21:47
Updated: 4 months ago
0 16
क्या 2026 में सोने की कीमतें 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ेंगीं? जानिए विश्व स्वर्ण परिषद ने क्या दावा किया

World Gold Council: विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि भू-राजनीतिक जोखिम और अधिक बढ़ते हैं तो इसकी वजह से आर्थिक मंदी गहराने की संभावनाओं के बीच सोने की कीमतों में मौजूदा स्तर से 15 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने कैंलेडर वर्ष 2026 के लिए सोने की कीमतें वर्तमान स्तर से 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना जताई है। साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

इसकी मुख्य वजह अमेरिका द्वारा लगाया जाने वाला टैरिफ और भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण निवशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीदारी की है।  केंद्रीय बैंकों द्वारा भी सोने की खरीदारी और ब्याज दरों में भी साल 2025 में सोने की कीमतों ने दिशा तय की है। 

रिपोर्ट कहती है, यदि 2026 में आर्थिक वृद्धि धीमी होती है और ब्याज दरें उम्मीद से अधिक गिरती हैं, तो सोने में 5 से 15 प्रतिशत के बीच बढ़त देखी जा सकती है। दूसरा बढ़ते वैश्विक जोखिम की वजह से ज्याद गंभरी मंदी में सोने की कीमतों में 15 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। 

वहीं इसके विपरित ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की बनाई पॉलिसी का सफल नतीजा आर्थिक ग्रोथ को तेज करेगा तो रिस्क कम हो जाएगा, इससे सोने की कीमतों में 5 से 20 प्रतिशत तक गिरावट भी आ सकती है।

विश्व स्वर्ण परिषद की रिपोर्ट के अनुसार निवेश की मांग विशेष रूप से गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडड फंड (ईटीएफ) में बनी हुई है और यह भविष्य में बनी रहेगी। रिपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है कि गोल्ड रईीएफ में कैंलेडर वर्ष 2025 में मौजूदा समय तक 77 अरब डॉलर का निवेश हुआ है। 

जिसमें उनकी होल्डिंग में 700 टन से अधिक की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि हम शुरुआती बिंदु को मई 2024 के पीछे ले कर जाते हैं तो भी सामूहिक गोल्ड ईटीएफ होल्डिंग लगभग 850 टन बढ़ चुकी है। यह आंकड़ा पिछले गोल्ड बुल साइकल के आंकड़ों के आधे से भी कम है, इसलिए इसमें वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। गोल्ड ईटीएफ व गोल्ड निवेश की बढ़ती मांग की वजह से आभूषण की बिक्री पर इसका असर देखा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User