बॉयफ्रेंड के साथ वैलेंटाइन डे मना लौटी पत्नी, बेवफाई से आहत पति ने उठाया ये खतरनाक कदम

पत्नी अपने प्रेमी के साथ वैलेंटाइन डे मनाकर लौटी थी। पति इसी बात से आहत था। उसने खुद को आग लगा ली। थाना निहालसिंह वाला पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई है। गांव खोटे निवासी जगतार सिंह की पत्नी रमनदीप कौर और उसके प्रेमी बाज सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Feb 17, 2023 - 22:44
0 111
बॉयफ्रेंड के साथ वैलेंटाइन डे मना लौटी पत्नी, बेवफाई से आहत पति ने उठाया ये खतरनाक कदम

पंजाब के मोगा में एक पत्नी को वैलेंटाइन डे मनाना भारी पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 फरवरी को पत्नी अपने प्रेमी से मिलने चली गई, शाम को जब घर लौटीं तो पति ने उससे पूछताछ की। दोनों में जमकर विवाद हुआ। अंत में पति तंग आकर खुद को आग के हवाले कर दिया। हालांकि फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत इतनी गंभीर थी कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बता दे घटना मोगा जिले के गांव खोटे की है। पत्नी अपने प्रेमी के साथ वैलेंटाइन डे मनाकर लौटी थी। पति इसी बात से आहत था। उसने खुद को आग लगा ली। थाना निहालसिंह वाला पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई है। गांव खोटे निवासी जगतार सिंह की पत्नी रमनदीप कौर और उसके प्रेमी बाज सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। प्रेमी बाज सिंह बरनाला जिले के गांव उगोके का रहने वाला है।
थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार जसवंत सिंह के मुताबिक हिम्मतपुरा निवासी मनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे जगतार सिंह (35) की शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव खोटे निवासी रमनदीप कौर से हुई थी।
रमनदीप कौर के उगोके गांव निवासी बाज सिंह के साथ अवैध संबंध थे। दोनों अक्सर मिलते रहते थे। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर भी वह अपने प्रेमी से मिलने चली गई। शाम को घर वापस लौटी तो पति ने पूछताछ शुरू कर दी। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। 
 बता दे वेलेंटाइन अपने प्रेमी के साथ मनाकर लौटी पत्नी की बेवफाई से पति सह नहीं सका, उसने खुद को आग के हवाले कर दिया, गंभीर रूप से झुलसे पति को परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, 24 घंटे जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार पति जिंदगी की जंग हार गया। थाना निहालसिंह वाला पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्मदाह करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 4
Angry Angry 3
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User