8 साल से चल रहा था पत्नी का अवैध सम्बन्ध, प्रेमी ने नींद में पति को ऐसे लगाया ठिकाने
इंग्लिश जिसको उसकी पत्नी जूली और उसके प्रेमी संतोष पाल ने मिलकर 11 दिन पहले धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को घर के पास ही मिट्टी में दफन कर दिया. इंग्लिश की भाभी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी देवरानी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर देवर की हत्या कर दी है. उसके शव को घर के पड़ोस ही मिट्टी में दफन कर दिया है.
उत्तर प्रदेश राज्य के लखीमपुर खीरी शहर में हुई दिल को दहला देने वाली वारदात जिसे जिसने भी इस खबर को सुना दंग रह गया. बताय जा रहा है कि यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बड़ी खौफनाक तरीके से मौत की नींद सुला दिया. पता चला है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काटा और उसके शव को घर के पास में ही दफन कर दिया. 11 दिन बाद मृतक का शव मिलने पर इस खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ. पुलिस ने हत्या की आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के लिए आपको बता दें निघासन कस्बा निवासी मृतक इंग्लिश जिसको उसकी पत्नी जूली और उसके प्रेमी संतोष पाल ने मिलकर 11 दिन पहले धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को घर के पास ही मिट्टी में दफन कर दिया.

इंग्लिश की भाभी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी देवरानी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर देवर की हत्या कर दी है. उसके शव को घर के पड़ोस ही मिट्टी में दफन कर दिया है. जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव मिट्टी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
वहीं सीओ संजय नाथ तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी और प्रेमी संतोष का 8 साल से अवैध संबंध था. जिसको लेकर इंग्लिश अपनी पत्नी को आए दिन मारता-पीटता था. इसी बात को लेकर पत्नी व उसके प्रेमी ने 11 दिन पहले इंग्लिश को सोते वक्त धारदार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया. शव को पड़ोस में ही मिट्टी में दफन कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रवाना हुई जिसके बाद दोनों को ढखेरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया.
What's Your Reaction?
Like
10
Dislike
0
Love
3
Funny
1
Wow
3
Sad
2
Angry
5
Comments (0)