खाने में बाल निकला तो मुझे गंजा कर दिया- महिला ने थाने में की पति की खौफनाक करतूत बयान

गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का कहना है कि उसका पति खाना खा रहा था. तभी खाने में बाल निकल आया. इतनी सी बात पर वो हैवान बन गया. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, "खाने में बाल निकलने पर पति ने उसको गालियां दी. इतना ही नहीं मेरे हांथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद उसने संबंध बनाने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने गंजा कर दिया".

Dec 10, 2022 - 21:20
0 53
खाने में बाल निकला तो मुझे गंजा कर दिया-  महिला ने थाने में की पति की खौफनाक करतूत बयान

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से पति की हैवानियत की शर्मनाक खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि में पति के खाने में बाल निकलने पर एक पति हैवान बन गया. उसने पत्नी के साथ बर्बरता की हदें पार दीं. हैरानी वाली बात ये है कि उसकी इस घिनौनी हरकत में परिवार के लोगों ने भी साथ दिया. महिला ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

घटना थाना गजरौला क्षेत्र की है. यहां एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का कहना है कि उसका पति खाना खा रहा था. तभी खाने में बाल निकल आया. इतनी सी बात पर वो हैवान बन गया. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, 

"खाने में बाल निकलने पर पति ने उसको गालियां दी. इतना ही नहीं मेरे हांथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद उसने संबंध बनाने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने गंजा कर दिया". 

महिला ने आगे बताया कि पति हैवानियत कर रहा था और देवर व सास उसे उकसाते हुए मदद कर रही थी. सभी खड़े होकर तमाशा देख रहे थे. इस घटना के बारे में मायकेवालो को फोन करके सूचना दी. इस पर वो पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट करने की कोशिश की गई.

महिला का ये भी कहना है कि पति दहेज की मागं करता है. न देने पर कहता है कि लड़के को छोड़कर यहां से भाग जाओ. इस मामले में महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही पति को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं, महिला अपने मायके चली गई है. 

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 3
Angry Angry 5
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User