जानिए बिहार में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी से पहले क्या चल रहा?सीएम नीतीश कर रहे अपनी आखिरी कैबिनेट

Apr 14, 2026 - 11:20
0 8
जानिए बिहार में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी से पहले क्या चल रहा?सीएम नीतीश कर रहे अपनी आखिरी कैबिनेट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं। इसमें दोनों डिप्टी सीएम समेत मंत्रि परिषद् के सभी मंत्री मौजूद हैं। करीब 40 मिनट तक सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करेंगे। 

बता दे कि  बुधवार को भाजपा पहली बार बिहार में अपना सीएम बनाएगी। लेकिन किसे? कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? नाम लगभग फाइनल हो चुका है। आलाकमान का संदेश लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। सभी विधायकों के सामने वह नए सीएम के नाम की पर्ची खोलेंगे। 

बिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा पर बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर का कहना है कि आज सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। अगर आज हम बिहार में स्वतंत्र रूप से रह पा रहे हैं तो यह नीतीश कुमार के कारण ही है।

बिहारवासियों को अपने नए मुख्यमंत्री के नाम की जानकारी आज शाम तक मिल जाएगी। आज सुबह से ही सियासी गलियारे में काफी हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह आखिरी कैबिनेट की बैठक होगी।

 इसके बाद सीएम नीतीश कुमार जदयू विधायकों के साथ बैठक करेंगे। यहां से वह राजभवन जाएंगे और अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे देंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पटना पहुंच रहे हैं। दोनों के आने के बाद भाजपा और एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी।  

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User