रामपुरी चाकू को हमने बनाया ODOP करते है धर्म संस्कृति की रक्षा - बोले योगी आदित्यनाथ

रामपुरी चाकू का जिक्र करते हुए योगी बोले कि उनकी सरकार ने हर जिले को एक विशिष्ट पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक जनपद - एक उत्पाद यानि ODOP योजना शुरू की है।  रामपुर में बहुत खोजने के बाद भी जब कुछ नहीं मिल रहा था तब रामपुरी चाक़ू को ODOP  बनाया गया। 

Jan 01, 2022 - 15:49
0 56
रामपुरी चाकू को हमने बनाया ODOP करते है धर्म संस्कृति की रक्षा - बोले योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल दिनों दिन गर्माता जा रहा है।  आज प्रदेश के रामपुर जिले में आयोजित जन सभा में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 95 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार साल २०२२ के पहले दिन दिया। 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बिना नाम लिए हुए निशाना साधा और कहा कि रामपुरी चाकू जब उनके हाथ में होता है तो गरीब की संपत्ति पर कब्जा होता है, व्यापारी से लूट होती है, लेकिन अच्छे लोगों के पास जब यही शस्त्र होता है तो वो लोग इससे धर्म-समाज-संस्कृति की रक्षा करते हैं।


 
रामपुरी चाकू का जिक्र करते हुए योगी बोले कि उनकी सरकार ने हर जिले को एक विशिष्ट पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक जनपद - एक उत्पाद यानि ODOP योजना शुरू की है।  रामपुर में बहुत खोजने के बाद भी जब कुछ नहीं मिल रहा था तब रामपुरी चाक़ू को ODOP  बनाया गया। 

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि २०१७ से पहले मुख्यमंत्री आवास पर मुज्जफरनगर और सहारपुर दंगो के अपराधियों को बुला कर सम्मानित किया जाता था और २०१७ के बाद इसी मुख्यमंत्री आवास में किसानो का सम्मान और गुरुबाणी का पाठ होता है। 

पिछली सरकारे गरीबो का शोषण करती थी दंगाइयों को प्रोत्साहित करती थी, आतंकियों के मुक़दमे वापस लेते थे, और अब साढ़े चार लाख नौजवानो को बिना भेदभाव के सरकारी नौकरी मिली है और किसानो का कर्ज माफ़ हुवा है।  

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User