UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट, तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

धूप और गर्म हवा से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलते नजर आए। कई लोगों ने गमछे से सिर ढका, जबकि कुछ लोग छाता लगाकर सड़कों पर चलते दिखे। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दोपहर के समय आवाजाही भी कम रही। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

May 17, 2026 - 09:14
0 6
UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट, तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की आशंका


 मौसम विज्ञान विभाग ने 17 से 19 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन और रात के तापमान में वृद्धि के साथ ही लू झुलसाएगी। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यूपी के कई शहरों में आसमान साफ होने की वजह से सूरज की तीखी किरणें चुभती हुईं नजर आईं। दिनभर यही स्थिति रही।


मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रदेश में कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। मौसम शुष्क होने से आगामी सप्ताह में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिलेगी।


धूप और गर्म हवा से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलते नजर आए। कई लोगों ने गमछे से सिर ढका, जबकि कुछ लोग छाता लगाकर सड़कों पर चलते दिखे। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दोपहर के समय आवाजाही भी कम रही। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


इस सप्ताह मैं दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि बने रहने की संभावना है। गर्मी बढ़ने के साथ लू वाली स्थित रहेगी। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस सप्ताह में दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि बने रहने की संभावना है। गर्मी बढ़ने के साथ लू वाली स्थित रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User