UP Nagar Nikay Chunav: कई डॉक्‍टर और इंजीनियर भी चुनावी दौड़ में, सत्‍ता के खातिर छोड़ी अफसरी

इस बार चुनाव में पीएचडी और परास्‍नातक करने वाले प्रत्‍याशियों की संख्‍या करीब 12.24 फीसदी है. यह संख्‍या केवल 17 नगर निगमों की है. पिछली बार प्रदेश के सभी निकायों में यह संख्‍या 37 फीसदी थी. इस बार भी इंजीनियर, डॉक्‍टर, एमबीए धारक प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं.

Apr 29, 2023 - 05:51
0 42
UP Nagar Nikay Chunav: कई डॉक्‍टर और इंजीनियर भी चुनावी दौड़ में, सत्‍ता के खातिर छोड़ी अफसरी

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं. मेयर बनने के लिए कोई नौकरी छोड़ दी तो कई इंजीनियर और डॉक्‍टर चुनाव मैदान में दौड़ लगा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में मेयर पद के चुनाव के लिए कुल 196 उम्‍मीदवार मैदान में हैं. इसमें से अधिकांश प्रत्‍याशी इस बार पढ़े-लिखे हैं. तो आइये मेयर पद के प्रत्‍याशियों पर नजर डालते हैं. 

बता साल 2017 की करें तो लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, सहारनपुर जैसे बड़े शहरों में सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में थे. वहीं, इस बार चुनाव में पीएचडी और परास्‍नातक करने वाले प्रत्‍याशियों की संख्‍या करीब 12.24 फीसदी है. यह संख्‍या केवल 17 नगर निगमों की है. 

वहीं, पिछली बार प्रदेश के सभी निकायों में यह संख्‍या 37 फीसदी थी. इस बार भी इंजीनियर, डॉक्‍टर, एमबीए धारक प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं. वहीं, झांसी से मेयर पद के लिए बसपा प्रत्‍याशी बीडी फुले ने समाज कल्‍याण विभाग की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ रहे हैं. 

वहीं, अगर बात करें सबसे दौलतमंद उम्‍मीदवार की तो इस सूची में सबसे ऊपर सहारनपुर से भाजपा प्रत्‍याशी डॉक्‍टर अजय कुमार का नाम है. अजय कुमार के पास 16 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है. वहीं, लखनऊ से बसपा की प्रत्‍याशी शाहीन बानो और उनके पति के पास कुल 3.19 करोड़ की चल-और करीब 24.10 करोड़ की अचल संपत्तियां हैं. 

गोरखपुर से भाजपा प्रत्‍याशी डॉ: मंगलेश के पास करीब 10 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां हैं. वहीं, मेयर पद के लिए कुछ ऐसे प्रत्‍याशी भी हैं जिनके पास अधिक पैसा नहीं है. चुनाव मैदान में उतरने के बाद अपने रिश्‍तेदारों और जान-पहचान के लोगों से मदद मांग रहे हैं.  

लखनऊ में मेयर पद के प्रत्‍याशी हाई स्‍कूल पास से पीएचडी धारक तक हैं. यहां से निर्दलीय प्रत्‍याशी नलिनी खन्‍ना पीएचडी धारक हैं. वहीं, सपा प्रत्‍याशी वंदना मिश्रा जेएनयू से एमफिल की हैं. भाजपा प्रत्‍याशी सुषमा खर्कवाल स्‍नातक हैं. यहां सबसे अमीर उम्‍मीदवार बसपा की शाहीन बानो हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 28
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User