त्रिपुरा मामला गृह मंत्रालय ने कहा सोशल मीडिया में फैलाई जा रही फ़र्ज़ी खबरों से सावधान

National-news, Badi-khbar, tripura-voilence, fake-news, त्रिपुरा मामला गृह मंत्रालय ने कहा सोशल मीडिया में फैलाई जा रही फ़र्ज़ी खबरों से सावधान,

Nov 14, 2021 - 04:01
Updated: 5 years ago
0 50
त्रिपुरा मामला गृह मंत्रालय ने कहा सोशल मीडिया में फैलाई जा रही फ़र्ज़ी खबरों से सावधान

फेक और फ़र्ज़ी खबर से कितना कुछ नुक्सान किया जा सकता है इसका अंदाजा हर कोई लगा सकता है। 
त्रिपुरा में हुई घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम संगठनों द्वारा निकाली गई रैलियों के बाद महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई है। 

अमरावती में, त्रिपुरा में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ अत्याचार को रोकने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपने के लिए शुक्रवार को 8,000 से अधिक लोग जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर जमा हुए थे। अमरावती, नांदेड़, मालेगांव, वाशिम और यवतमाल में हिंसा की सूचना मिली थी।

त्रिपुरा में हुई घटनाओं के लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से गलत खबरें फैलाई जा रही है। इसके लिए गृह मंत्रालय ने कहा कि त्रिपुरा की एक मस्जिद में तोड़फोड़ की सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर फर्जी हैं इन पर विश्वास न करें।

गृह मंत्रालय ने कहा कि काकराबन के दरगाबाजार इलाके में मस्जिद को नुकसान नहीं हुआ है और गोमती जिले में त्रिपुरा पुलिस शांति बनाए रखने के लिए काम कर रही है। इसके आगे गृह मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में, हिंसा और आपत्तिजनक बयानों की खबरें आई हैं जिनका उद्देश्य त्रिपुरा के बारे में फर्जी खबरों के आधार पर शांति और सामाजिक सदभाव को बिगाड़ना है।

मंत्रालय ने कहा कि  त्रिपुरा में इन घटनाओं में किसी व्यक्ति की साधारण या गंभीर चोट, दुष्कर्म या मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है जैसा कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में बताया जा रहा है। साथ ही कहा कि  त्रिपुरा में किसी भी मस्जिद के ढांचे को नुकसान पहुंचाने का कोई मामला सामने नहीं आया है और लोगों को शांत रहना चाहिए और ऐसी फर्जी खबरों से गुमराह नहीं होना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User