३ बड़े हादसों से सहमा साल 2022 का पहला दिन

देश में साल २०२२ के पहले ही दिन जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक तीन बड़े हादसों ने दिल दहला दिया। पहला हादसा हुआ जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में, दूसरा हादसा हरियाणा के भिवानी और तीसरा हादसा तमिलनाडु के कलाथुर गांव में। तीनों हादसों में कुल मिलाकर 22 लोग जान गंवा चुके हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, इसलिए डर है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Jan 02, 2022 - 02:41
0 102
३ बड़े हादसों से सहमा साल 2022 का पहला दिन

देश में साल २०२२ के पहले ही दिन जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक तीन बड़े हादसों ने दिल दहला दिया। पहला हादसा हुआ जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में, दूसरा हादसा हरियाणा के भिवानी और तीसरा हादसा तमिलनाडु के कलाथुर गांव में। तीनों हादसों में कुल मिलाकर 22 लोग जान गंवा चुके हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, इसलिए डर है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

पहला हादसा - वैष्णो देवी में भगदड़ से 12 की जान गई

जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार रात करीब 2:30 बजे भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को रौंदते हुए दौड़ने लगे। इस घटना पर जम्मू-कश्मीर के पुलिस डीजीपी दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी के कारण वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बनी, जिसमें दुर्भाग्य से 12 लोगों की मौत हो गई. सिंह ने कहा कि घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया.

इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के 8 लोगों की पहचान हो गई है। हादसे के कारणों की जांच के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने आदेश दिए हैं।

दूसरा हादसा - भिवानी में पहाड़ दरकने से 25 मजदूर दबे

दिन का दूसरा बड़ा हादसा हरियाणा में हो गया। भिवानी जिले के तोशाम एरिया में शनिवार सुबह 8:30 बजे अरावली की पहाड़ियों में चल रहे खनन के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक गया। करीब 25 मजदूर पत्थरों के नीचे दब गए।हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शाम साढ़े 4 बजे तक 4 मजदूरों के शव निकाले जाने की पुष्टि की। पहाड़ दरकने से सैकड़ों टन वजनी पत्थर गिरे, जिनके नीचे 4 पोकलेन मशीनें, 2 हॉल मशीनें, 2 ट्रैक्टर और 6 ट्रॉले व डंपर भी दब गए। 

घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। पहाड़ दरकने के बाद गिरे पत्थरों हटाकर लोगों की तलाश शुरू कर दी है। बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण उन्हें हटाने में दिक्कत आ रही है। पत्थरों को काटकर हटाने का प्रयास प्रशासन कर रहा है। दबे व्यक्तियों की संख्या को लेकर अभी कुछ स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। घटनास्थल से दूर ही आम लोगों को रोका गया है।

तीसरा हादसा - तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में आग से 4 की जान गई

नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2022 को इसी विरुधुनगर जिले में एक दूसरी पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है. ये हादसा आज शनिवार की सुबह को हुआ है , जिसमें करीब 4 लोगों की मौत हो गई. विरुधुनगर के जिला कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री के दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग बुरी तरह घायल हैं। इनमें एक 8 साल का बच्चा भी शामिल है, जो अपने पिता के साथ फैक्ट्री आया था।

पुलिस ने बताया कि RKVM फायरवर्क्स फैक्ट्री में आग लगने से एक के बाद एक करके कई धमाके हुए, जिसमें पटाखों और ज्वलनशील केमिकल के स्टॉक वाले 6 वेयरहाउस और शेड खाक हो गए। नए साल के मौके पर फैक्ट्री के मालिक ने एक पूजा रखी थी, जिसमें मजदूर शामिल होने आए थे। पूजा के बाद कुछ मजदूरों ने नए तरीके के पटाखे बनाने के लिए बेहद ज्वलनशील केमिकल्स को मिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद विस्फोट हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 6
Angry Angry 5
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User