जबरन छात्रा के चेहरे पर बर्थडे केक लगाने पर टीचर गिरफ्तार

rahsya, romanch, rahasya-news, romanch-news, news-asr

Sep 13, 2021 - 02:11
Updated: 5 years ago
0 74
जबरन छात्रा के चेहरे पर बर्थडे केक लगाने पर टीचर गिरफ्तार

यह घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कालोनी निवासी आलोक कुमार सक्सेना बरेली रोड स्थित सी बी एस ई पाठ्यक्रम वाले एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। यह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अपनी एक कोचिंग सेंटर का संचालन भी करते हैं। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शिक्षक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था, जिसमें आरोपी शिक्षक कोचिंग में पड़ने वाली एक छात्रा के चेहरे पर केक लगाते हुए दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो देखकर स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को स्कूल से निलंबित कर दिया था।


इस वीडियो के विरल होने के बाद कोचिंग में पढ़ने गई छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसका वीडियो वायरल होने पर स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को पहले ही निलंबित कर दिया था।

सॉइल मीडिया पर विकराल वीडियो देखने के बाद छात्रा के परिवार वालो ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी । इस तहरीर में आरोप लगाया गया है कि चार सितंबर को जब छात्रा कोचिंग गई थी, तब आरोपी शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और मना करने के बाद भी जबरिया छात्रा के चेहरे पर केक लगाया। शिक्षक ने यह काम उस समय कोचिंग में मौजूद अन्य विद्यार्थियों के सामने किया गया। 

परिवार वालो की दर्ज करवाई गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को आरोपी शिक्षक आलोक कुमार सक्सेना के खिलाफ आई पी सी की धारा 354 छेड़खानी , लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा-9 और धारा-10  में रिपोर्ट दर्ज की है। 
पुलिस के मुताबिक वायरल क्लिप उनके कोचिंग सेंटर की है।  एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि 
आरोपी शिक्षक आलोक कुमार सक्सेना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User