बिहार पुलिस में हड़कंप - कॉलगर्ल सप्लायर के पास मिला SP का फोन, महिला बोली- साहब ने कम पैसे दिए थे इसलिए उठाया

300 रुपये प्रति घंटे पर आई कॉल गर्ल को रुपया नहीं मिला तो एसपी का मोबाइल चुरा ले गई. मोबाइल सर्विलांस के जरिए जब मोबाइल के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया.

Sep 04, 2022 - 11:18
0 383
बिहार पुलिस में हड़कंप - कॉलगर्ल सप्लायर के पास मिला SP का फोन, महिला बोली- साहब ने कम पैसे दिए थे इसलिए उठाया

बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। जिले के एसपी का मोबाइल फोन एक कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली महिला के पास से बरामद हुआ है। इसके बाद कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहा है। वहीं मधेपुरा एसपी का कहना है कि वह अभी छुट्टी से वापस आए हैं, इसलिए उन्हें इस प्रकरण के बारे में जानकारी नहीं है। 

वहीं महिला का दावा है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियां सप्लाई करती रही है। उसके मुताबिक, मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर उसने एक लड़की को भेजा था। जब साहब ने कम पैसे दिए तो लड़की मोबाइल चोरी कर लाई और उसे दे दिया था। 

जानकारी के मुताबिक, 25 से 31 अगस्त तक मधेपुरा एसपी राजेश कुमार छुट्टी पर थे। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का कार्यभार सौंपा गया था। महिला का दावा है कि इसी बीच साहब ने एक लड़की को अपने आवास पर बुलाया था। काम होने के बाद उन्होंने पैसे नहीं दिए, जिसके बाद वह लड़की तकिए के नीचे रखा मोबाइल लेकर चली आई थी। 

जिस बीच मधेपुरा एसपी राजेश कुमार छुट्टी पर थे, तब डीआईजी शिवदीप लांडे ने एसपी के नंबर पर फोन लगाया। हालांकि, फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद उन्होंने फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। पता चला कि फोन सहरसा में है। कार्रवाई करते हुए फोन को सहरसा से बरामद किया गया और महिला से भी पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि वह लड़कियों को सप्लाई करती है। बड़े-बड़े अधिकारियों के यहां वह लड़कियां भेजती है। 

महिला का कहना है कि अधिकारियों के पास एक घंटे के लिए लड़की भेजने के 300 रुपये तो उससे ज्यादा देर के लिए 500 रुपये लेती थी। लेकिन साहब ने कई बार कम पैसे दिए। इसलिए लड़की ने फोन उठा लिया। 

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 8
Wow Wow 4
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User