समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आज़म खान को पड़ा हार्ट अटैक, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

आजम खां के करीबियों के मुताबिक उन्हें दो दिन पहले सोमवार को अचानक पसीना आया और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sep 14, 2022 - 14:34
0 92
समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आज़म खान को पड़ा हार्ट अटैक, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शहर विधायक मोहम्मद आजम खां को हार्ट अटैक पड़ गया है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजम खां के करीबियों के मुताबिक उन्हें दो दिन पहले सोमवार को अचानक पसीना आया और सांस लेने में तकलीफ हुई थी।  

आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि सोमवार की रात में तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। वहां सर गंगाराम अस्पताल में उनके चैकअप हुए तो पता चला कि आजम खां को हार्ट अटैक हुआ था।

मंगलवार की सुबह में एंजियोग्राफी करायी गई जिसमें पता चला कि उनकी दिल की एक नस में ब्लॉकेज है। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने मंगलवार को आजम खां के दिल की एंजयोप्लास्टी कर एक स्टंट डाला है। अभी आजम खां डॉक्टरों की निगरानी में सीसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 1
Wow Wow 2
Sad Sad 4
Angry Angry 4
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User