Short Encounter- कॉलेज छात्रा को गोली मारकर हुआ था फरार आरोपी को UP पुलिस ने चंद घंटे में दबोचा

कॉलेज छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी को गोली लग गई और वह घायल हो गया. सोमवार को कोटरा चौराहे पर राज अहिरवार उर्फ आतिश ने बीए सेकंड ईयर की छात्रा रोशनी उम्र 21 की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Apr 18, 2023 - 12:40
0 77
Short Encounter- कॉलेज छात्रा को गोली मारकर हुआ था फरार आरोपी को UP पुलिस ने चंद घंटे में दबोचा

जालौन में कॉलेज छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी को गोली लग गई और वह घायल हो गया. सोमवार को कोटरा चौराहे पर राज अहिरवार उर्फ आतिश ने बीए सेकंड ईयर की छात्रा रोशनी उम्र 21 की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

जालौन पुलिस अधीक्षक  इराज राजा ने बताया कि छात्रा रोशनी कॉलेज में परीक्षा देने गई थी. सुबह करीब 11.30 बजे जब वह वापस लौट रही थी, तो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए. उधर गोली लगने के बाद छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

पुलिस ने कहा कि मृतका के माता-पिता ने इस मामले में राज अहिरवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस ने एक बयान में कहा कि छात्रा की हत्या करने के बाद अहिरवार ने अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट को पचोखर पुलिया के नीचे छिपा दिया था और पहचान छिपाने के लिए अपने कपड़े बेतवा नदी में फेंक दिए थे. उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम अहिरवार को पुलिया पर ले गई तो उसने इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीन ली और पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी. 

पुलिस ने कहा कि जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया. एक अन्य आरोपी रोहित उर्फ गोविंद, जो अहिरवार का चचेरा भाई है, फरार है, उन्होंने कहा, उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

हत्या के पीछे के मकसद के बारे में पुलिस ने कहा कि आरोपी राज और छात्रा पिछले एक साल से  संपर्क में थे. चूंकि वे एक ही जाति के थे, इसलिए उनके परिवार के सदस्य उनसे शादी करने के लिए तैयार हो गए, लेकिन दो महीने पहले लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया, जिससे आरोपी परेशान था.

इसी बीच, लड़की ने जब राज अहिरवार से मिलने से इनकार किया तो सनकी ने अपने दोस्त संग मिलकर उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी.  

What's Your Reaction?

Like Like 27
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 3
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User