शनि मंगल षडाष्टक योग 2023: शनि मंगल जल्द बनाने जा रहा है षडाष्टक योग, अगले 2 महीने इन राशियों को रखना होगा सावधान – षडाष्टक योग 10 मई 2023

Shani Mangal Shadashtak Yog 2023: ज्योतिषविदों का कहना है कि मंगल जब कर्क में गोचर करेंगे तो मंगल और शनि षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह को बेहद अशुभ बताया गया है. यह योग ना सिर्फ किसी बड़ी हस्ती की मृत्यु का कारण बन सकता है, बल्कि जीवन में संकट लेकर आ सकता है.

May 09, 2023 - 10:55
Updated: 3 years ago
0 139
शनि मंगल षडाष्टक योग 2023: शनि मंगल जल्द बनाने जा रहा है षडाष्टक योग, अगले 2 महीने इन राशियों को रखना होगा सावधान – षडाष्टक योग 10 मई 2023

शनि मंगल षडाष्टक योग 2023: मंगल गोचर के दिन 10 मई से 30 जून तक मंगल और शनि का षडाष्टक योग बनने जा रहा है। यह योग 30 साल बाद बनने जा रहा है। कुछ राशियों पर भी इस षडाष्टक योग का प्रभाव पड़ेगा। दरअसल, 10 मई को शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में रहेगा तो वहीं मंगल अपनी नीच राशि कर्क में भ्रमण करेगा। मंगल क्रोध और हिंसा का कारक है। शनि दुख, दरिद्रता के कारक हैं। आइए जानते हैं शनि और मंगल की युति से बनने जा रहा षडाष्टक योग किन राशियों के लिए अशुभ साबित होगा।

षडाष्टक योग कब बनता है?

ज्योतिष शास्त्र में षडाष्टक को बहुत ही अशुभ योग माना गया है। जब भी दो ग्रह कुंडली में एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में होते हैं तो षडाष्टक योग बनता है। इस योग में ग्रहों के बीच छठे और आठवें भाव का संबंध बनता है। इससे लोगों को दुख, बीमारी, कर्ज, चिंता, दुर्भाग्य और कष्टों का सामना करना पड़ता है। इस बार शनि और मंगल का षडाष्टक योग चारों राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

1. कर्क

शनि और मंगल की युति से बनने जा रहे षडाष्टक योग से कर्क राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत होगी। यह युति कर्क राशि के जातकों के तीसरे भाव में होने वाली है। प्रॉपर्टी के मामले में कुछ विवाद देखने को मिल सकते हैं। धन के निवेश में आपको सावधान रहना होगा। निवेश का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। कलह का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है।

2. सिंह

सिंह राशि शुभ योग कारक मानी जाती है। शनि और मंगल की युति से बनने जा रहा षडाष्टक योग सिंह राशि के जातकों के जीवन में तनाव और परेशानियां ला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी से काम लेने की जरूरत है। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। छोटे भाई-बहनों को कुछ परेशानी हो सकती है। उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

3. कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि महाराज हैं। मंगल के गोचर पर बनने जा रहा षडाष्टक योग कुंभ राशि के जातकों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप स्वभाव से अधिक आक्रामक हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। दांपत्य जीवन में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य जीवन को लेकर सतर्क रहें, वाहन चलाते समय दुर्घटना होने की संभावना है, सावधान रहें।

4. धनु

मंगल का यह गोचर धनु राशि वालों के अष्टम भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपको कुछ नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अपने काम में संतुलन बनाए रखें। पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। इस दौरान आपको किसी भी तरह के निवेश से बचना चाहिए क्योंकि इससे लाभ मिलने की संभावना कम है।

What's Your Reaction?

Like Like 40
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 2
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User