साक्षी मलिक प्रदर्शन से हटीं, पहलवानों के आंदोलन पर बड़ी चोट, नौकरी पर वापस लौटीं

बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन से साक्षी का पीछे हटना इस आंदोलन के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट भी आंदोलन से हट सकते हैं और अपने काम पर वापस लौट सकते हैं।

Jun 05, 2023 - 09:16
0 118
साक्षी मलिक प्रदर्शन से हटीं, पहलवानों के आंदोलन पर बड़ी चोट, नौकरी पर वापस लौटीं

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के आंदोलन पर बड़ी चोट लगी है। 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक प्रदर्शन से हट गई हैं। वह रेलवे में अपनी नौकरी पर वापस लौट गई हैं।  

बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन से साक्षी का पीछे हटना इस आंदोलन के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट भी आंदोलन से हट सकते हैं और अपने काम पर वापस लौट सकते हैं। इन तीनों पहलवानों के ही नेतृत्व में बृजभूषण का विरोध किया जा रहा था।

इससे पहले शनिवार रात को साक्षी, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान पहलवानों ने गृह मंत्री से बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद गृह मंत्री ने पहलवानों से बिना भेदभाव के पूरी जांच का भरोसा दिया था। 

अमित शाह ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने पहलवानों से यह भी पूछा था कि क्या पुलिस को अपने काम करने का समय नहीं देना चाहिए? 

What's Your Reaction?

Like Like 38
Dislike Dislike 0
Love Love 23
Funny Funny 14
Wow Wow 15
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User