लुटेरी दुल्हन निकली एड्स की मरीज 8 दूल्हों के उड़े होश

rahsya, romanch, rahasya-news, romanch-news, news-asr

Sep 18, 2021 - 02:13
Updated: 5 years ago
0 98
लुटेरी दुल्हन निकली एड्स की मरीज 8 दूल्हों के उड़े होश

पंजाब राज्य के जिले पटिया में स्थानीय पुलिस ने 8 शादियां करके ससुराल पक्ष से गहने और नकदी लेकर भागने वाली एक महिला जिसे सब लुटेरी दुल्हन कह रहे है  उसके समेत 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. 
सूत्रों के अनुसार लुटेरी दुल्हन को लेकर हुए एक खुलासे ने धोखा खाये दूल्हों से लेकर पुलिस तक के होश उड़ा दिए हैं. एक हफ्ते पहले पकड़ी गई इस लुटेरी दुल्हन का पुलिस ने शक होने पर H I V टेस्ट कराया था. आरोपी महिला की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. अब पुलिस ने उससे शादी करने वाले सभी दूल्हों का टेस्ट कराने का निर्णय लिया है है ताकि संभावित खतरे का पता लग सके.

ऐसा बताया जा रहा है कि युवती अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ गैंग  बनाकर नए नए युवकों को जाल में फंसाती थी. एक बार शादी हो जाने के बाद यही युवती अपने ससुराल वालो पर मारपीट और दहेज मांगने के आरोप लगाकर झगड़ा करती थी और फिर पंचायत बुला लेती थी. पंचायत में हुए सुलहनामे के बाद में वह अवसर देख कर ससुराल पक्ष के गहने और नगदी लेकर भाग जाती थी. इस लड़की के अपराध में उसकी मां भी साथ देती थी. ठगे गए आठ में से तीन दूल्हे हरियाणा राज्य के हैं. 
पंजाब के पटियाला जिले के जुलका इलाके में आठ लोगो को शिकार बना लेने के बाद जब यह युवती अपने नवें शिकार की तलाश के समय पकड़ ली गयी है . जब भी जहां भी इसने शादी की, वहां सुहागरात मनाने के बाद एक हफ्ते अपने ससुराल में रहकर आई. अब ऐसे में उसके द्वारा ठगे गए दूल्हों पर भी एड्स पॉजिटिव होने का खतरा मंडरा रहा है.

बताया जा रहा है की पकड़ी गयी आरोपी महिला की उम्र 30 साल है और वह हरियाणा राज्य के कैथल जिले की रहने वाली है . आरोपी महिला की पहली जो की उसके मुताबिक असली शादी सन्न 2010 में पटियाला जिले में हुई थी, जिससे परिणाम स्वरुप उसे तीन बच्चे हुए. इन बच्चो की उम्र अब 7 से 9 साल के बीच बातये जा रही है. इसके बाद अचानक उसका पहला पति गायब हो गया. इस कतिथ लुटेरी दुल्हन ने अपने पहले पति से तलाक भी नहीं लिया है . 
पूछताछ के दौरान इस युवती ने बताया कि चार साल पहले उसने लुटेरी दुल्हन का धंधा शुरू किया, जिसके बाद यह पंजाब व हरियाणा राज्य में कुंवारे, तलाक शुदा या विधुर आदमियों को फंसाकर ठगी करने लगी थी. 

बताते चले की यह लुटेरी दुल्‍हन आठ आठ शादियां रचा के ठगी करने के बाद अब नवीं शादी करने की तैयारी कर रही थी. इसके लिए वह अपने गैंग के सहयोगियों के साथ देवीगढ़ पहुंची थी. वहां पर ये सभी स्थानीय जुल्का थाना पुलिस के बिछाये जाल में फंस गए. पांच दिन पहले पकड़े गए इस गिरोह से पूछताछ के बाद पता चला कि इन सभी आरोपियों ने पंजाब राज्य के अलावा हरियाणा में भी अपना नेटवर्क फैला रखा था. वहां वे तलाकशुदा व 30 से 40 साल की आयु वाले कुंवारे लोगों को अपने जाल में फंसा लेने के लिए तलाश किया करते थे.

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 5
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User