उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक

वीरता, विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदकों का ऐलान किया गया है. यूपी पुलिस के 12 अफसरों-कर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक, 6 को विशिष्ट सेवाओं और 75 को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक मिलेगा. 

Aug 14, 2026 - 11:14
0 18
उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक


वीरता, विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदकों का ऐलान किया गया है. यूपी पुलिस के 12 अफसरों-कर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक, 6 को विशिष्ट सेवाओं और 75 को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक मिलेगा. 


वहीं, यूपी फायर सर्विस के 16 अफसर-कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा. यूपी STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत राष्ट्रपति का वीरता पदक मिलेगा. इसके अलावा फायर सर्विस के एक कर्मी को विशिष्ट और चार को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक दिया जाएगा.


वीरता पदक: 
राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अदम्य साहस का परिचय देने वाले कुल 12 पुलिस अफसरों व कर्मियों को इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है।

अन्य पदक: 
वीरता पदकों के साथ-साथ अन्य श्रेणियों में भी यूपी पुलिस के कई कर्मियों को उनकी सेवाओं के वास्ते पुलिस पदक प्रदान किए जा रहे हैं।

चयन का आधार: 
यह सम्मान पुलिसकर्मियों द्वारा अपराधियों की धरपकड़, जीवन-संपत्ति की रक्षा और जोखिम भरे अभियानों में दिखाए गए असाधारण शौर्य के आधार पर दिया जाता है।


ये अफसर राष्ट्रपति के वीरता पदक से होंगे सम्मानित
 
नाम    पद    पुरस्कार/सम्मान
अक्षय परवीर त्यागी    उप-निरीक्षक    जीएम में पहली बार
सुनील कुमार    हेड कांस्टेबल    जीएम में पहली बार
स्वर्गीय सुनील कुमार    निरीक्षक    जीएम (मरणोपरांत)
दीपक कुमार    हेड कांस्टेबल    जीएम
बृजेश कुमार सिंह    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक    जीएम
संजय सिंह    हेड कांस्टेबल    जीएम
दीपक कुमार    हेड कांस्टेबल    जीएम में पहली बार
मुनीराज जी, आईपीएस    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक    जीएम
सत्यजीत गुप्ता, आईपीएस    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक    जीएम
नरेंद्र कुमार    निरीक्षक    जीएम
आदेश त्रिपाठी    हेड कांस्टेबल    जीएम
प्रशांत कुमार    हेड कांस्टेबल    जीएम मतलब Gallantry Medal (वीरता पदक)

ये अफसर उत्कृष्ट सेवा पदक से होंगे सम्मानित

- ध्रुव कांत ठाकुर, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश
- पद्मजा चौहान, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश
- प्रशांत कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश
- देव नारायण यादव, सहायक कमांडेंट, उत्तर प्रदेश
- अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट, उत्तर प्रदेश
- विकास श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User