लखनऊ में नाले में गिरी कार; समय रहते यहां बचा ली गईं 3 जिंदगियां
रुवार को आशियाना के राजा बिजली पासी किला मार्ग पर हादसा हुआ. दीपक अपने नाती को स्कूल से लेकर लौट रहे थे. उन्होंने उसे अपनी गोद में बैठा लिया था. अचानक से बच्चे को शरारत सूझी और कार की स्टेयरिंग घुमा दी. इससे रिटेनिंग वॉल तोड़कर नाले में कार जाकर गिर गई.
प्रशासन की सतर्कता से 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. दरअसल, राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में कल एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां के सेक्टर-M स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा गिरी.
जैसे ही कार के नाले में गिरने की सूचना आशियाना पुलिस को मिली तो तुरंत नगर निगम और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
हादसे के दौरान कार में 71 साल के बुजुर्ग दीपक, उनके 8 वर्षीय नाती अनहद और 40 वर्षीय आया रेखा देवी सवार थे. कार के नाले में गिरने की खबर से नोएडा का युवराज मेहता याद आ गया. 16 जनवरी की रात सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की पानी में डूबने से मौत हो गई थी. उस समय नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई थी.
दरअसल, गुरुवार को आशियाना के राजा बिजली पासी किला मार्ग पर हादसा हुआ. दीपक अपने नाती को स्कूल से लेकर लौट रहे थे. उन्होंने उसे अपनी गोद में बैठा लिया था. अचानक से बच्चे को शरारत सूझी और कार की स्टेयरिंग घुमा दी. इससे रिटेनिंग वॉल तोड़कर नाले में कार जाकर गिर गई.
आशियाना पुलिस ने बताया कि हादसा गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ. लखनऊ की कार सेक्टर-M स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा गिरी.
कार को नाले में गिरता देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. हादसे की जानकारी मिलते ही आशियाना थाने से उपनिरीक्षक परविंदर सिंह और उपनिरीक्षक लक्ष्मण अग्रवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नगर निगम के जोन-8 और अग्निशमन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया. इसके बाद नाले में फंसी कार और उसमें मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
रेस्क्यू के दौरान पुलिस और राहत टीमों ने कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके बाद क्रेन की मदद से नाले में फंसी कार को भी बाहर निकाला गया. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)