श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर तलवारों से हमला

आफताब पर यह हमला एफएसएल ऑफिस के बाद हुआ है. हमले के दौरान आफताब वैन में सवार होकर निकल रहा था, तभी वहां 4-5 लोगों ने गाड़ी पर अटैक कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग आफताब की वैन के बाहर तलवारें लेकर खड़े थे.

Nov 28, 2022 - 19:22
0 212
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर तलवारों से हमला

श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब की वैन पर हमले की खबर सामने आई है. बता दें कि आफताब पर यह हमला एफएसएल ऑफिस के बाद हुआ है. हमले के दौरान आफताब वैन में सवार होकर निकल रहा था, तभी वहां 4-5 लोगों ने गाड़ी पर अटैक कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग आफताब की वैन के बाहर तलवारें लेकर खड़े थे. 

पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद एफएसएल टीम आफताब को लेकर बाहर निकली थी. तभी कुछ लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और गाड़ी पर हमला कर दिया. इन लोगों के हाथों में तलवारें थी और ये आफताब को मारने की बात कह रहे थे.

मालूम हो कि आफताब को लेकर लोगों में बेहद गुस्सा देखा जा रहा है. वहीं हमले के दौरान हमलावरों ने कहा कि कोई इस तरह के वारदात को अगर करता है तो उसे हम छोड़ेंगे नहीं। तभी एक पुलिसकर्मी वैन से बाहर आया और इन लोगों पर बंदूक तान दी. गुस्साई भीड़ ने पुलिस वैन पर पत्थरबाजी भी की है. हमला करने वाले शख्स ने बोला कि उसको दो मिनट बाहर निकालो, मार दूंगा. 

हमलावरों ने खुद को हिंदू सेना से जुड़े होने का दावा किया हैं. यह हमला दिल्ली में FSL कार्यालय के बाहर हुआ है. 

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User