PM मोदी ने छोटा किया अपने काफिले का साइज, अपील के बाद खुद पेश किया उदाहरण

पीएम मोदी ने अपनी हालिया वडोदरा और गुवाहाटी यात्रा के दौरान काफिले में शामिल वाहनों की संख्या को पहले के मुकाबले कम किया। खास बात रही कि इस निर्णय में SPG के सुरक्षा प्रोटोकॉल को पूरी तरह से बरकरार रखा गया। यानी पीएम मोदी के काफिले में सुरक्षा से जुड़े जरूरी वाहन यथावत रहे, लेकिन बाकी गाड़ियों को सीमित किया गया।

May 13, 2026 - 10:25
0 4
PM मोदी ने छोटा किया अपने काफिले का साइज, अपील के बाद खुद पेश किया उदाहरण


PM Modi Convoy Size Reduced: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने फिर से सादगी और संसाधनों के संतुलित उपयोग का बड़ा मैसेज दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के अपने घरेलू दौरों के लिए अपने काफिले का साइज काफी कम कर दिया। यह परिवर्तन सुरक्षा मानकों से समझौता किए बिना हुआ है और इसे PM मोदी की तरफ से खुद उदाहरण पेश करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपनी हालिया वडोदरा और गुवाहाटी यात्रा के दौरान काफिले में शामिल वाहनों की संख्या को पहले के मुकाबले कम किया। खास बात रही कि इस निर्णय में SPG के सुरक्षा प्रोटोकॉल को पूरी तरह से बरकरार रखा गया। यानी पीएम मोदी के काफिले में सुरक्षा से जुड़े जरूरी वाहन यथावत रहे, लेकिन बाकी गाड़ियों को सीमित किया गया।

गौरतलब है कि हैदराबाद में अपने भाषण के तुरंत बाद पीएम मोदी के काफिले के साइज में कटौती की गई। इसको प्रशासनिक दक्षता, सार्वजनिक सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 

अक्सर VVIP मूवमेंट के दौरान, लंबा जाम लग जाता है और आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं, ईंधन के भी मितव्ययिता से खर्च करने की प्रधानमंत्री की अपील के बाद उन्होंने खुद अपना काफिला छोटा कर सकारात्मक संदेश दिया।

सियासी और प्रशासनिक हलकों में भी PM मोदी के इस निर्णय की चर्चा तेज हो गई है। यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में सीएम से लेकर मंत्री तक का काफिला छोटा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

इससे सरकारी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और गैरजरूरी खर्च में कमी लाने का मैसेज लोगों के बीच जाएगा। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी तय किया है कि काफिले का साइज कम होने के बावजूद PM मोदी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से मजबूत बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User