Pathan- पठान फिल्म को सेंसर बोर्ड ने नहीं दिया सर्टिफिकेट, गानों समेत दिए बदलाव के निर्देश

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने हाल ही में अपने बयान में कहा, "पठान के निर्माताओं को जांच समिति ने निर्देश दिया गया है कि वे इस फिल्म के गानों समेत जो और बदलाव सुझाए गए हैं, उन्हें लागू करें।" उन्होंने कहा, "निर्माताओं को सुझाए गए सभी बदलावों को उचित रूप से लागू करने और थिएटर में रिलीज से पहले इसकी संशोधित कॉपी बोर्ड में पेश करने के लिए कहा गया है।"

Dec 29, 2022 - 17:04
0 121
Pathan- पठान फिल्म को सेंसर बोर्ड ने नहीं दिया सर्टिफिकेट, गानों समेत दिए बदलाव के निर्देश

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेंसर बोर्ड ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान' के निर्माताओं को, उसमें गानों समेत कुछ बदलाव करने का निर्देश दिया है। जोशी ने एक बयान में कहा कि सीबीएफसी ने फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स से बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार फिल्म का संशोधित संस्करण जमा करने को कहा है। उन्होंने उन बदलावों के बारे में विस्तार से नहीं बताया जो निर्माताओं को करने के लिए कहे गये हैं। 

सीबीएफसी के अध्यक्ष ने यश राज फिल्म्स को फिल्म पठान के रिवाइज वर्जन को सबमिट करने के लिए कहा है।इसके साथ उन्होंने इसे बोर्ड की गाइडेंस के अनुसार रखने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने बदलाव को लेकर निर्माताओं को कोई सुझाव नहीं दिया है। पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद से विवादों में था। यह गाना 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था। इसमें दीपिका पादुकोण के कपड़े को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके चलते हिंदुओं की भावनाएं आहत होने की भी बातें हुई थी। मध्य प्रदेश की सरकार ने फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं होने देने की भी बात कह दी थी।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने हाल ही में अपने बयान में कहा, "पठान के निर्माताओं को जांच समिति ने निर्देश दिया गया है कि वे इस फिल्म के गानों समेत जो और बदलाव सुझाए गए हैं, उन्हें लागू करें।" उन्होंने कहा, "निर्माताओं को सुझाए गए सभी बदलावों को उचित रूप से लागू करने और थिएटर में रिलीज से पहले इसकी संशोधित कॉपी बोर्ड में पेश करने के लिए कहा गया है।"

जोशी ने कहा, "CBFC अभिव्यक्ति और दर्शकों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। रिलीज होने से पहले फिल्मों को जो पड़ाव पार करने पड़ते हैं, 'पठान' उन पड़ावों से गुजर रही है।" उन्होंने कहा, "हमारे देश की संस्कृति गौरवशाली है। ऐसा कुछ ना परोसा जाए, जिससे इसे ठेस पहुंचे। मैंने पहले भी कहा है कि निर्माताओं और दर्शकों के बीच विश्वास बनाए रखना सबसे जरूरी है। निर्माताओं को यह ध्यान में रखकर काम करना चाहिए।"

सेंसर बोर्ड अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर किसी भी फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर सकता है। हालांकि, यह फिल्म पर बैन नहीं लगा सकता है। बोर्ड फिल्म के किसी सीन पर आपत्ति जताकर उसे कांट-छांट कर या हटाने का आदेश दे सकता है।

BJP, हिंदू सेना और विश्व हिंदू परिषद ने 'बेशरम रंग' से आपत्तिजनक हिस्सों को हटाने की मांग की थी। हिंदू सेना ने प्रसून जोशी को पत्र भी लिखा, जिसमें मांग की गई कि फिल्म से अश्लील दृश्य हटाए जाएं और गाने के बोल में भी बदलाव किए जाएं। ऐसी फिल्मों को सेंसर बोर्ड को पास करने से पहले देखना चाहिए। अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी कहा था कि आखिर इतने अश्लील गाने को सेंसर बोर्ड ने पास कैसे कर दिया?

'पठान' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं और जॉन अब्राहम विलेन बने हैं। शाहरुख संग इसमें उनकी जबरदस्त और असाधारण लड़ाई देखने को मिलेगी। इस फिल्म में बॉलीवुड का सबसे बड़ा और हैरतअंगेज क्लाइमैक्स सीन शूट किया गया है। खास बात यह है कि इसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में शूट किया गया है। 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को दर्शकों के बीच आएगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 3
Wow Wow 4
Sad Sad 1
Angry Angry 2
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User