अक्सर लोग कर लेते है खुद का नुकसान: जानिए कसरत करने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

एक्सरसाइज के तुरंत बाद पानी पीना, आपको बीमार कर सकता है। तो, पानी की कमी भी शरीर में डिहाइड्रेशन पैदा कर सकती है और मांसपेशियों में दर्द व अकड़न का कारण बन सकती है। ऐसे में सवाल है कि एक्सरसाइज के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए। साथ ही कितना पानी पिएं और पानी पीने का सही तरीका क्या है। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

Apr 01, 2026 - 20:39
Updated: 5 months ago
0 94
अक्सर लोग कर लेते है खुद का नुकसान: जानिए कसरत करने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

एक्सरसाइज और वर्कआउट, हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी है। पर कई बार हम कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं जिसकी वजह से शरीर को इसका फायदा नहीं मिल पाता है। 

जैसे कि एक्सरसाइज के तुरंत बाद पानी पीना, आपको बीमार कर सकता है। तो, पानी की कमी भी शरीर में डिहाइड्रेशन पैदा कर सकती है और मांसपेशियों में दर्द व अकड़न का कारण बन सकती है। 

ऐसे में सवाल है कि एक्सरसाइज के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए। साथ ही कितना पानी पिएं और पानी पीने का सही तरीका क्या है। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

एक्सरसाइज के लगभग 20 से 30 मिनट बाद आपको पानी पीना चाहिए। दरअसल, ये तरीका आपके शरीर को कुलिंग का मौका देता है और फिर रिहाइड्रेशन प्रोसेस को स्टार्ट देता है। 

तो, इसे ऐसा समझें कि एक्सरसाइज के दौरान हर 10 से 20 मिनट में 7 से 10 औंस पानी पिएं।  फिर 30 मिनट के बाद आराम से बैठकर आधा लिटर पानी पिएं। पर इस कोशिश में न रहें कि एक बार में ज्यादा से ज्यादा पानी पी लें क्योंकि इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।

मांसपेशियों में लगभग 76% पानी होता है और एक्सरसाइज के बाद शरीर पसीने के साथ इस पानी को खो देता है जिससे डिहाइड्रेशन का शिकार होने लगता है। 

इसलिए एक्सरसाइज के बाद पानी पीने से डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद मिल सकती है। यह ऐंठन को रोकने में भी मदद करता है और मांसपेशियों को सामान्य रूप से सिकुड़ने देता है जिससे आप क्रैंप्स से बचें।

पेट के रोगों की दवा है ये सब्जी, जान लीजिए इस्तेमाल का सही तरीका
इसके अलावा एक्सरसाइज के बाद पानी पीना, बॉडी टेंपरेचर को नॉर्मल करने में मदद करता है। शरीर में होने वाली हर प्रक्रिया के लिए पानी जरूरी है। 

साथ ही पानी की कमी से एक्सरसाइज के बाद आपके शरीर में सूजन रह सकती है जो कि आपके पैरों में, हाथों में और शरीर के तमाम अंगों में नजर आ सकती है। साथ ही ये बीपी बैलेंस करने और दिल और पेट की समस्याओं से भी बचाने में मदद करता है। तो, एक्सरसाइज के बाद पानी जरूर पिएं।

जरूरी सूचना: ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User