नया दूल्हा, नया शहर, नया शिकार और हो जाती थी फरार, चालबाज़ दुल्हन की यूं खुली पोल

गिरोह के सदस्य गैर जनपद के लोगों को शिकार बनाते थे. ये लोग पहले शादी तय करवाते थे फिर सामान खरीदने के नाम पर दूल्हे से मोटी रकम लेते थे. इसके बाद दूल्हा जब शादी करने आता था तो नकली दुल्हन के साथ शादी करवाई जाती थी. फिर मौका देखकर ये सभी फरार हो जाते थे.

May 02, 2026 - 22:28
Updated: 4 months ago
0 150
नया दूल्हा, नया शहर, नया शिकार और हो जाती थी फरार, चालबाज़ दुल्हन की यूं खुली पोल

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. इसमें नकली दुल्हन को भी गिरफ्तार किया है. यह गिरोह गैर जनपद के लोगों को शादी करवाने के नाम पर ठगने का काम करता था.

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य गैर जनपद के लोगों को शिकार बनाते थे. ये लोग पहले शादी तय करवाते थे फिर सामान खरीदने के नाम पर दूल्हे से मोटी रकम लेते थे. इसके बाद दूल्हा जब शादी करने आता था तो नकली दुल्हन के साथ शादी करवाई जाती थी. फिर मौका देखकर ये सभी फरार हो जाते थे.


इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को आगरा के रहने वाले धनीराम ने कोतवाली कटरा में शिकायत दर्ज करवाई कि सोनभद्र के कैथी की रहने वाली पूजा नाम की महिला से मिर्जापुर में 30 जनवरी 2023 को शादी करवाई गई थी. शादी करवाने के नाम पर उससे 1 लाख 10 हजार रुपये लिए गए थे.

इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा. इसी बीच दुल्हन उसको चकमा देकर भाग गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत केस दर्ज किया और जांच पड़ताल शुरू की.

इसी दौरान ये गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ. पुलिस ने पूजा और उसके साथी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपी महिला इससे पहले भी कई बार इसी तरह शादी कर चुकी है. ये लोग शादी के नाम पर ठगी का गिरोह चलाते थे. 

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 3
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User