NEET पेपर लीक के बाद NTA में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए संयुक्त निदेशक और संयुक्त सचिव नियुक्त

May 16, 2026 - 21:52
0 4
NEET पेपर लीक के बाद NTA में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए संयुक्त निदेशक और संयुक्त सचिव नियुक्त


NEET पेपर लीक के बाद सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में प्रशासनिक स्तर बड़ा बदलाव करते हुए दो नए संयुक्त निदेशक और दो संयुक्त सचिव को नियुक्त किया है। भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी आकाश जैन को NTA में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। 


इसके साथ ही आादित्य राजेंद्र भोजगढ़िया को भी संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनुजा पाबट और रुचिता विज को संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में DoPT की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।


बता दें कि ये नियुक्तियां उच्च शिक्षा विभाग के तहत हुई हैं। अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) की मंजूरी के बाद इनकी तैनाती हुई है। बता दें कि कि NTA देशभर में NEET, JEE Main, CUET समेत कई प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करती है। इन नई नियुक्तियों से परीक्षा प्रबंधन, समन्वय और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त अनुजा बापट 1998 बैच की भारतीय सांख्यिकीय सेवा की अधिकारी हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त रुचिता विज 2004 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। ये दोनों नियुक्तियां पांच साल के लिए की गई हैं।

वहीं संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्त आकाश जैन आईआरएस 2013 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें लेटरल शिफ्ट यानी एक सरकारी विभाग से दूसरे सरकार विभाग में भेजने के तरीके से एनटीए में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात किया गया है। इनका कार्यकाल 4 दिसंबर 2029 तक रहेगा।

संयुक्त निदेश पद पर नियुक्त राजेंद्र भोजगढ़िया इंडिया ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस के 2013 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें भी लेटरल शिफ्ट यानी एक सरकारी विभाग से दूसरे सरकार विभाग में भेजने के तरीके से एनटीए में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात किया गया है। इनका कार्यकाल 16 मई 2028 तक रहेगा।


बता दें कि इन नियुक्तियों को एनटीए की परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है। 3 मई को हुई  NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी। अब 21 जून को फिर से इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। मामले की सीबीआई जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User