सादगी के साथ मनाई जाएगी मुलायम सिंह की जयंती, प्रदेश भर में होगा रक्तदान, फल वितरण और हवन-पूजन

जिला मुख्यालयों पर संकल्प सभा होगी जिसमें सपाई नेताजी को याद कर गरीबों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लेंगे। जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं अन्य नेताओं को निर्देश भेजा है।

Nov 22, 2022 - 08:57
0 30
सादगी के साथ  मनाई जाएगी मुलायम सिंह की जयंती, प्रदेश भर में होगा रक्तदान, फल वितरण और हवन-पूजन

दिवंगत मुलायम सिंह यादव का आज यानी 22 नवंबर की जयंती है. पार्टी पूरे प्रदेश में सपा संरक्षक की जयंती मनाएगी।  सभी जिलों में नेताजी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाने के निर्देश दिए गए हैं।  समाजवादी पार्टी इस दिन को धरतीपुत्र दिवस के रूप में मना रही है।  वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया- ''धरतीपुत्र" श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर शत शत नमन!

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में लोगों को समाजवादी विचारधारा से वाकिफ कराया जाएगा। इसी के तहत हर जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम होगा। इसके अलावा तहसील मुख्यालय और विधानसभा क्षेत्रवार भी कार्यक्रम किए जाएंगे।

जिला मुख्यालयों पर संकल्प सभा होगी जिसमें सपाई नेताजी को याद कर गरीबों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लेंगे। जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं अन्य नेताओं को निर्देश भेजा है।

सुबह अस्पतालों में रक्तदान शिविर लगेगा और मरीजों को फल बांटा जाएगा। वृद्धा आश्रम में भोजन और गरीबों को वस्त्र वितरण के अलावा हवन पूूजन भी होगा।  लखनऊ में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में रक्तदान किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User