महाकाल मंदिर में फर्जी ID से भस्मारती में शामिल हुआ मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार

शक के चलते जब मंदिर कर्मचारियों ने इनसे पूछताछ की तो इनके द्वारा कोई भी उचित जवाब नहीं दिया गया। पूछताछ के बाद मंदिर कर्मचारियों ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा दोनों को महाकाल थाने ले जाया गया। थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने युवक ने स्वीकार किया और बताया की उसका असली नाम मो. यूनुस मुल्ला है और वो कर्नाटक का रहने वाला है।

Dec 16, 2021 - 03:53
Updated: 5 years ago
3 183
महाकाल मंदिर में फर्जी ID से भस्मारती में शामिल हुआ मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार

उज्जैन के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की भस्म आरती में फर्जी आईडी दिखाकर एक युवक के घुसने का मामला गत बुधवार को सामने आया है। आरोपी युवक मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है और वो एक हिंदू युवती के साथ यहां आरती देखने आया था।  महाकाल मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने पूछताछ की और फिर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह भस्म आरती के लिए कर्नाटक निवासी मोहम्मद यूनुस मुल्ला ने अभिषेक दुबे के नाम से बुकिंग कराई थी । बुकिंग में उसके साथ खुशबू नामक युवती की भी नाम था। दोनों ने मंदिर में 6 नंबर गेट से प्रवेश किया। यह गेट वीआईपी दर्शनार्थियों द्वारा उपयोग में लिया जाता है। गेट से प्रवेश लेने के बाद वे दोनों वीआईपी लोगों के बैठने के स्थान पर बैठ गए।

दोनों को बैठा देख मंदिर कर्मचारियों को कुछ देर बाद शक हुआ। शक के चलते जब मंदिर कर्मचारियों ने इनसे पूछताछ की तो इनके द्वारा कोई भी उचित जवाब नहीं दिया गया। पूछताछ के बाद मंदिर कर्मचारियों ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा दोनों को महाकाल थाने ले जाया गया। थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने युवक ने स्वीकार किया और बताया की उसका असली नाम मो. यूनुस मुल्ला है और वो कर्नाटक का रहने वाला है। फर्जी नाम से भस्म आरती की बुकिंग कराने के मामले में पुलिस ने IPC की  धारा 420 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस मामले की जानकारी देते हुए उज्जैन सी एस पी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि अभिषेक दुबे खुशबू के भाई का नाम और यूनुस खुशबू का प्रेमी है। जबकि खुशबू द्वारा यूनुस को भाई बताकर भस्म आरती कि बुकिंग कराई गई थी। दोनों महाकाल मंदिर के नजदीक होटल में ही रुके थे जहाँ युनुस ने बुकिंग अपने ओरिजनल आधार कार्ड से कराई थी। शंका होने पर होटल कर्मचारियों दवरा पुलिस को इस बात कि जानकारी दी गई जिसके बाद मंदिर समिति को इस बात से अवगत कराया गय। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 8
Sad Sad 1
Angry Angry 14
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (3)

User
Md. wahab
Md. wahab 5 years ago
to kya ho gaya
Vaibah Singh
Vaibah Singh 5 years ago
bahut galat baat
Sankalp
Sankalp 5 years ago
sudhrenge nahi