CM Kejriwal के इस ऐलान से दिल्ली के लाखों लोगों को राहत, नहीं देना होगा पानी के बिल का एक भी पैसा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि दिल्ली सरकार 11.7 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के बकाया पानी बिल के लिए एक बार निपटान योजना लाएगी.

Jun 14, 2023 - 03:42
0 48
CM Kejriwal के इस ऐलान से दिल्ली के लाखों लोगों को राहत, नहीं देना होगा पानी के बिल का एक भी पैसा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पानी के बकाया बिल वालों के लिए एक स्कीम लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि लोग वन टाइम सेटलमेंट के जरिए पानी का बिल भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 11.7 लाख लोगों पर पानी का बिल बकाया है।

बता दे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि दिल्ली सरकार 11.7 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के बकाया पानी बिल के लिए एक बार निपटान योजना लाएगी. सीएम केजरीवाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि इस योजना को एक अगस्त से लागू किया जाए और इसके बाद उपभोक्ताओं को संशोधित बिल प्राप्त होंगे.

उन्होंने कहा, भारी मात्रा में पानी के बिल इकट्ठा हो गए हैं. कोविड-19 महामारी के दौरान मीटर रीडिंग नहीं ली जा सकी. मीटर रीडर ने गलत रीडिंग दर्ज करा दी और इसलिए लोगों को गलत बिल मिले. दिल्ली में 27.6 लाख घरेलू मीटर हैं और इनमें से 11.7 लाख (मीटर पर) बिल बकाया हैं और उन्हें जमा नहीं किया गया है. बकाया राशि 5,737 करोड़ रुपये है.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, दिल्ली में पानी के बिल ठीक करने के लिए हम एक “वन टाइम सेटलमेंट योजना” ला रहे हैं। जिनके बिल में कोई त्रुटि है, ग़लत मीटर रीडिंग हुई है, ऐसे सभी उपभोक्ताओं के बिल ठीक किए जाएंगे।

लगभग 11.7 लाख उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा, जिनमें से 20 हजार लीटर मुफ्त पानी इस्तेमाल करने वाले लगभग सात लाख उपभोक्ताओं के बिल जीरो हो जाएंगे। 1 अगस्त से इस स्कीम को तीन महीने के लिए लागू किया जाएगा। 

योजना के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे दो उप-खंडों में विभाजित किया जाएगा - एक के दायरे में वे लोग आएंगे जिनकी दो या दो से अधिक सही रीडिंग हैं और दूसरे खंड में वे लोग आएंगे जिनके यहां एक या एक भी सही मीटर रीडिंग नहीं हुई है

उन्होंने कहा, अगर हम हर बिल को ठीक करने की कोशिश करते तो हमें उसे दुरुस्त करने में 100 साल से ज्यादा लग जाते. इस योजना के माध्यम से हम 11.7 लाख उपभोक्ताओं के बिल का निपटान करेंगे. दरअसल, योजना के लागू होने के बाद इन 11.7 लाख उपभोक्ताओं में से सात लाख को शून्य बिल मिलेंगे.

केजरीवाल ने कहा कि इस योजना को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा. योजना लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए तीन माह का समय दिया जाएगा. 

केजरीवाल ने कहा, अगर वे तीन महीने के भीतर बिल का भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें बकाया बिल का भुगतान करना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार गलत मीटर रीडिंग को रोकने के लिए कदम उठा रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 2
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User