निकाह किया, सुहागरात के बाद घर आई थी दुल्हन, दूल्हे को छोड़ प्रेमी के साथ किया ये काम

कोतवाली इलाके के मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव निवासी एक युवती का निकाह करीब 10 दिन पूर्व उत्तराखंड के थाना कुंडा के गांव इस्लामनगर निवासी के साथ हुआ था। बताया जाता है कि युवती का अपने पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

Mar 23, 2026 - 18:42
Updated: 4 months ago
0 107
निकाह किया, सुहागरात के बाद घर आई थी दुल्हन, दूल्हे को छोड़ प्रेमी के साथ किया ये काम

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके की रहने वाली एक युवती शादी के 10 दिन बाद दूसरे समुदाय के अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह ससुराल से मायके आई हुई थी। युवती के परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

जानकारी के अनुसार, कोतवाली इलाके के मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव निवासी एक युवती का निकाह करीब 10 दिन पूर्व उत्तराखंड के थाना कुंडा के गांव इस्लामनगर निवासी के साथ हुआ था। बताया जाता है कि युवती का अपने पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

शादी के बाद भी युवती का अपने प्रेमी से मिलना जुलना जारी रहा। युवती अपनी ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। जिसका पता उसके प्रेमी को चला। दोनों की आपस में मोबाइल पर बातचीत हुई। बातचीत के बाद शनिवार को युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। 

परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर परिजन रविवार को कोतवाली पहुंचे। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर अपनी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया।

उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और युवती के परिजनों को स्वयं भी उसकी तलाश करने की सलाह दी। जिस पर परिजन कोतवाली से वापस लौट गए।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 4
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User