विपक्षियों की मुंबई में होने वाली इंडी अलायन्स की बैठक में हो सकते हैं कई बड़े फैसले

इस बैठक में सभी दल इस गठबंधन का संयोजक रखा जाए या नहीं. और अगर रख जाए तो यह जिम्मेदारी किसे दी जाए, जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. इस बैठक के लिए सीएम ममता बनर्जी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सहित कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं. 

Aug 31, 2023 - 10:20
0 25
विपक्षियों की मुंबई में होने वाली इंडी अलायन्स की बैठक में हो सकते हैं कई बड़े फैसले

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ज्यादातर विपक्षी दल INDIA गठबंधन के तहत एकजुट हुए हैं. इस गठबंधन की तीसरी बैठक गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई में होनी है. इस बैठक में गठबंधन का लोगो क्या हो और किस ज्वाइंट एक्शन प्लान के तहत यह गठबंधन अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जाए, यह भी तय किया जा सकता है. मुंबई से पहले पटना और बेंगलुरु में इस गठबंधन की बैठक हो चुकी है. 

इस बैठक में सभी दल इस गठबंधन का संयोजक रखा जाए या नहीं. और अगर रख जाए तो यह जिम्मेदारी किसे दी जाए, जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. इस बैठक के लिए सीएम ममता बनर्जी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सहित कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं. 

वहीं, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, नीतीश कुमार, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज मुंबई पहुंचेंगे, जिसके बाद सभी सदस्य उद्धव ठाकरे द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगे. 

NCP प्रमुख शरद पवार ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि विपक्षी गठबंधन देश में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए एक मजबूत विकल्प प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जब उनके पीएम उम्मीदवार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत ही हमारा पीएम चेहरा होगा. हमारी प्राथमिक चिंता देश को बचाना है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि संयोजक किसी दूसरे नेता को बनाया जाएगा. सीएम नीतीश ने कहा था कि मुझे कुछ भी व्यक्तिगत तौर पर नहीं चाहिए, मेरा काम केवल सबको एकजुट करने का है. वहीं , बिहार के उपमुख्यमंत्री से जब INDIA गठबंधन का संयोजक कौन होगा ? पूछा गया तो उन्होंने भी किसी का नाम सीधे तौर पर ना लेते हुए कहा कि मुंबई की बैठक में सभी लोग एक साथ बैठकर इसपर कोई निर्णय लेंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 4
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User