माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, मेडिकल के लिए ले जाते समय हुई फायरिंग

अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास गोली मार दी गई। जब दोनों की हत्या हुई उस समय वे मीडिया से बात कर रहे थे। इस बीच कुछ लोग नकली मीडियाकर्मी बनकर वहां पहुंचे और अतीक एवं अशरफ को बेहद करीब से गोली मार दी।

Apr 15, 2023 - 18:11
0 114
माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, मेडिकल के लिए ले जाते समय हुई फायरिंग

माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है। अतीक और उसके भाई को किसने गोली मारी है, ये बात अभी साफ नहीं हुई है। इस गोलीबारी में अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई है। इससे पहले अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। 

ये घटना प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास हुई है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों ने अतीक के सिर से सटाकर गन चलाई है। पुलिस ने 3 हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर नकली मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे थे। 

शनिवार को अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास गोली मार दी गई। जब दोनों की हत्या हुई उस समय वे मीडिया से बात कर रहे थे। इस बीच कुछ लोग नकली मीडियाकर्मी बनकर वहां पहुंचे और अतीक एवं अशरफ को बेहद करीब से गोली मार दी। अतीक के सिर में गोली लगी और गोली लगते ही दोनों भाई जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की हत्या में शामिल 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश गौतम की अदालत ने उमेश पाल हत्या मामले में बृहस्पतिवार को अतीक और अशरफ को 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User