जान लीजिये नाखून काटने का सबसे शुभ दिन, अचानक मिलता है खूब सारा पैसा! इस दिन काटने से होता है नुकसान

अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों से आपने सुना होगा कि हफ्ते में गुरुवार, शनिवार और मंगलवार के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए. सप्‍ताह के सातों दिन में नाखून काटने के भी अलग-अलग असर होते हैं. लिहाजा जान लें कि नाखून काटने के लिए सबसे शुभ दिन कौनसा है. 

Apr 28, 2026 - 09:49
Updated: 4 months ago
0 378.4k
जान लीजिये नाखून काटने का सबसे शुभ दिन, अचानक मिलता है खूब सारा पैसा! इस दिन काटने से होता है नुकसान

नाखून हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ये ना सिर्फ हमारे हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि और भी कई काम आते हैं. धामरा और ज्योतिष के अनुसार सूर्यास्त के समय और उसके बाद यानी रात के समय कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर में दरिद्रता आती है. इसके साथ ही सप्ताह के सातों दिन नाखून काटने का भी अलग प्रभाव पड़ता है.

अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों से आपने सुना होगा कि हफ्ते में गुरुवार, शनिवार और मंगलवार के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए. इसके अलावा रात के समय भी नाखून काटने के लिए हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग मना करते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, घर में गरीबी आती है परंतु क्या आपको पता है कि नाखून काटने का सही दिन कौन सा है? 

सप्‍ताह के सातों दिन में नाखून काटने के भी अलग-अलग असर होते हैं. लिहाजा जान लें कि नाखून काटने के लिए सबसे शुभ दिन कौनसा है. 

सप्‍ताह के अलग-अलग दिन नाखून काटने का हमारे जीवन पर अलग-अलग असर होता है. यहां तक कि हिंदू धर्म के अलावा अन्य पंथो में भी नाखून काटने का शुभ दिन और सुन्‍नत तरीका बताया गया है. आइए जानते हैं किस दिन नाखून काटने पर कैसा असर होता है. 

सोमवार का दिन-
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सोमवार के दिन का संबंध भगवान शिव, मन और चंद्रमा से माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन नाखून काटने से तमोगुण से छुटकारा मिलता है. सोमवार के दिन नाखून काटना अच्‍छा होता है. ऐसा करने से तमोगुण से मुक्ति मिलती है.

मंगलवार का दिन- 
आमतौर पर मंगलवार को नाखून काटने की मनाही की जाती है. जबकि मंगलवार को नाखून काटने से कर्ज से राहत मिलती है. वैसे जो लोग हनुमान जी के लिए मंगलवार को व्रत रखते हैं, उन्‍हें इस दिन नाखून काटने से बचना चाहिए. मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित किया गया है. इस दिन नाखून काटना वर्जित होता है.

बुधवार का दिन- 
नाखून काटने के लिए बुधवार का दिन शुभ होता है. बुधवार को नाखून काटने से धन लाभ होता है. करियर में उन्‍नति होती है. व्‍यापार में भी कमाई बढ़ती है. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है. इस दिन नाखून काटने से आकस्मिक धन लाभ होता है, साथ ही करियर में पैसा कमाने के कई रास्ते खुलते हैं.

गुरुवार का दिन- 
गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है. गुरुवार के दिन भी कई लोग नाखून काटने से मना करते हैं, जबकि ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार को नाखून काटने सत्‍व गुण बढ़ता है. 
 
शुक्रवार का दिन-

शुक्रवार का दिन नाखून काटने के लिए सबसे शुभ माना गया है. ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं. जीवन में धन-दौलत, समृद्धि, सौंदर्य बढ़ता है. रिश्‍ते मजबूत होते हैं. मन जाता है कि शुक्रवार के दिन नाखून काटने से रिश्तों में मधुरता आती है.

शनिवार का दिन-
शनिवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए. इससे शनि देव नाराज होते हैं. कुंडली में शनि कमजोर होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन नाखून काटना वर्जित माना गया है. इस दिन नाखून काटने से कुंडली में शनि कमजोर होता है. शारीरिक कष्ट हो सकते हैं, धन हानि हो सकती है और कई तरह की मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं.

रविवार का दिन-
रविवार को नाखून काटना अशुभ माना गया है. रविवार को नाखून काटने से जातक का आत्‍मविश्‍वास घटता है, सफलता में बाधा आती है. सेहत पर बुरा असर पड़ता है. लिहाजा रविवार छुट्टी का दिन है इसलिए नाखून-बाल काटने का काम रविवार को करने की गलती ना करें.  

What's Your Reaction?

Like Like 45
Dislike Dislike 0
Love Love 12
Funny Funny 5
Wow Wow 18
Sad Sad 2
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User