साहब सब रख लो, बस मुझे जाने दो’, CISF का सब-इंस्‍पेक्‍टर बोला- जरा साइड में आओ...सामने थी जिंदगी भर की कमाई 

पैसेंजर के इस प्रपोजल ने सीआईएसएफ के इस सब-इंस्‍पेक्‍टर को गहरे असमंजस में डाल दिया था. क्‍योंकि सामने रखा सामान थोड़ा-मोड़ा नहीं, बल्कि उसकी पूरी जिंदगी की कमाई से भी ज्‍यादा था. पैसेंजर को भी आस थी कि इतनी मोटी रकम और ज्‍वैलरी को देखकर सीआईएसएफ के सब इंस्‍पेक्‍टर का मन डोल जाएगा.

Jul 19, 2026 - 20:20
0 34
साहब सब रख लो, बस मुझे जाने दो’, CISF का सब-इंस्‍पेक्‍टर बोला- जरा साइड में आओ...सामने थी जिंदगी भर की कमाई 

साहब यह सब आप रख लो… यह प्रपोजल सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्‍योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के एक सब इंस्‍पेक्‍टर के सामने एक पैसेंजर ने रखा था. इस अपनी पत्‍नी के साथ ट्रैवल कर रहे इस पैसेंजर की शर्त सिर्फ इतनी थी कि उसे बस जाने दिया जाए. 


पैसेंजर के इस प्रपोजल ने सीआईएसएफ के इस सब-इंस्‍पेक्‍टर को गहरे असमंजस में डाल दिया था. क्‍योंकि सामने रखा सामान थोड़ा-मोड़ा नहीं, बल्कि उसकी पूरी जिंदगी की कमाई से भी ज्‍यादा था. पैसेंजर को भी आस थी कि इतनी मोटी रकम और ज्‍वैलरी को देखकर सीआईएसएफ के सब इंस्‍पेक्‍टर का मन डोल जाएगा.

पैसेंजर की यह बात सुनने के बाद सब-इंस्‍पेक्‍टर के चेहरे पर तीखी मुस्‍कान आ गई. उसने पैसेंजर से धीरे से कहा- जरा साइड में आना. सब-इंस्‍पेक्‍टर की यह बात सुन पैसेंजर ने राहत की सांस ली. सब-इंस्‍पेक्‍टर के हाव भाव से लगा की बात बन गई. 


लेकिन इसी बीच सब-इंस्‍पेक्‍टर ने अपना फोन निकाल किसी को फोन कर दिया. कुछ मिनटों के अंतराल के बाद सीआईएसएफ इंटेलीजेंसी के साथ तमाम सीनियर ऑफिसर्स मौके पर पहुंच गए. 


दरअसल, सब-इंस्‍पेक्‍टर ने पैसेंजर को साइड में आने की बात कह इस पूरी घटना की जानकारी अपने आला अधिकारियों को दे दी थी. सामने पड़ा लाखों का कैश और करोड़ों का सोना सीआईएसएफ सब-इंस्‍पेक्‍टर का ईमान नहीं खरीद पाया.


सीआईएसएफ के आला अधिकारी ने बताया कि यह घटना दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है. यह पैसेंजर अपनी पत्‍नी के साथ कोलकाता जाने के लिए टर्मिनल वन पहुंचा था. यहां से उसे कोलकाता जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E-984 से रवाना होना था.

एयरपोर्ट पर सिक्‍योरिटी चेक के दौरान, सीआईएसएफ के सब-इंस्‍पेक्‍टर ने जैसे ही एचएचएमडी (हैंड हेल्‍ड मेटल डिटेक्‍टर) इस पैसेंजर के पैरों के पास घुमाया, तेज बीप की आवाज आने लगी. पैड डाउन सर्च करने पर इसके मोजों से भारी तादाद में सोने के आभूषण और गोल्‍ड बार बरामद किए गए.


बरामद किया गया गोल्‍ड करीब 1.21 किलो था, जिसकी कीमत करीब 1.85 करोड़ रुपए आंकी गई है. इसके बाद, इस पैसेंजर के हैंड बैग को सिक्‍योरिटी चेक के लिए रोक लिया गया. तलाशी के दौरान इसके बैग से करीब 1.97 लाख कैश बरामद किया गया.


पूछताछ में इस पैसेंजर की पहचान चिंमय रॉय के तौर पर की गई थी. वह ना ही इस गोल्‍ड को लेकर कोई संतोषजनक जवाब दे सका और ना ही कैश के बारे में कुछ बता सका. इसके बाद, खुद को कानून की गिरफ्तार से बचाने के लिए आरोपी पैसेंजर ने पूरा सोना और कैश सीआईएसएफ सब इंस्‍पेक्‍टर को देने का प्रस्‍ताव रख दिया.


लेकिन, सीआईएसएफ के सब इंस्‍पेक्‍टर ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए करोड़ों का सोने और लाखों के कैश की रिश्‍वत को ना केवल ठुकरा दिया, बल्कि आरोपी को हिरासत में लेकर आला अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया.

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 2
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User