Karwa Chauth 2022 Moon Rising Time: जानिए आज करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद, यहाँ देखें अपने शहर का चंद्रोदय समय

करवा चौथ हिन्दू धर्म का एक ऐसा त्यौहार है जब महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आज चाँद कितने बजे निकलेगा यह सवाल उनके मन में सुबह ही घूमने लगता है। जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उनको आज के दिन चांद के निकलने का भी बेसब्री से इंतजार होता है. वैसे भी यह कृष्ण पक्ष चल रहा है तो इसमें चांद देर से निकलता है. निर्जला व्रत में प्यास लगती है, हर व्रती चाहती है कि चांद जल्दी निकले और व्रत को पूर्ण किया जाए.

Oct 13, 2022 - 10:30
0 149
Karwa Chauth 2022 Moon Rising Time: जानिए आज करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद, यहाँ देखें अपने शहर का चंद्रोदय समय

आज पूरे देश में करवा चौथ मनाया जा रहा है. सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखी हैं और नियमपूर्व​क इसे कर रही हैं. करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है. माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, लेकिन बिना चंद्रमा के दर्शन और जल ​अर्पित किए ​बिना यह व्रत पूरा नहीं होता है. करवा चौथ हिन्दू धर्म का एक ऐसा त्यौहार है जब महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आज चाँद कितने बजे निकलेगा यह सवाल उनके मन में सुबह ही घूमने लगता है। और ज़ाहिर सी बात है कि खाना तो छोड़ दीजिये बिना पानी के सुबह से शाम तक रहना कितना मुश्किल होता होगा।

चन्द्रमा की पूजा और उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास आदि तो बहुत से लोग करते हैं लेकिन हममें से बहुत कम लोगों को यह जानकारी होगी कि चंद्र देव कौन हैं ?

भागवत पुराण के अनुसार चन्द्रमा को महर्षि अत्रि और अनुसूया का पुत्र माना गया है। चंद्र देव के वस्त्र, इनका रथ और इनका अश्व सभी कुछ श्वेत रंग का है। इनके वंश में भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था, जिसकी वजह से चंद्र देव भी भगवान श्रीकृष्ण की तरह ही सोलह कलाओं से युक्त थे। समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न होने के कारण इन्हें मां लक्ष्मी और कुबेर महाराज का भाई माना गया है। भगवान शिव ने इन्हें अपने मस्तक पर धारण किया है।

चंद्र देव का विवाह राजा दक्ष की 27 कन्याओं से हुआ है, जिन्हें हम 27 नक्षत्रों के रूप में जानते हैं। पुराणों के अनुसार बुध को इनका पुत्र बताया गया है, जिसकी उत्पति तारा से हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि चन्द्रमा की दशा 10 वर्षों की होती है और यह कर्क राशि के स्वामी होते हैं। नवग्रहों में चन्द्रमा को दूसरा स्थान प्राप्त है।

जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उनको आज के दिन चांद के निकलने का भी बेसब्री से इंतजार होता है. वैसे भी यह कृष्ण पक्ष चल रहा है तो इसमें चांद देर से निकलता है. निर्जला व्रत में प्यास लगती है, हर व्रती चाहती है कि चांद जल्दी निकले और व्रत को पूर्ण किया जाए.

तो जल्दी से जानते है कि आज करवा चौथ के अवसर पर देश के प्रमुख शहरों में चांद कब निकलेगा-

दिल्ली: रात 08:09 बजे

मुंबई: रात 08:48 बजे

कोलकाता: शाम 07:37 बजे

चेन्नई: रात 08:29 बजे

देहरादून: रात 08:02 बजे

लखनऊ: शाम 07:58 बजे

कानपुर: रात 08:01 बजे

गुड़गांव: रात 08:11 बजे

चंडीगढ़: रात 08:06 बजे

शिमला: रात 08:04 बजे

जम्मू: रात 08:09 बजे

श्रीनगर: रात 08:06 बजे

पटना: शाम 07:44 बजे

रांची: शाम 07:48 बजे

भोपाल: रात 08:21 बजे

रायपुर: रात 08:07 बजे

इंदौर: रात 08:28 बजे

जयपुर: रात 08:19 बजे

उदयपुर: रात 08:33 बजे

जोधपुर: रात 08:32 बजे

गांधीनगर: रात 08:40 बजे

अहमदाबाद: रात 08:41 बजे

#karvachauthmahtva #karvachauthaasanPujavidhi #karvachauthkatha #karwachauthkyomanatehai

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User