IND vs SA ODI : कोहली-गायकवाड़ और मार्करम इस खास सूची में शामिल, दक्षिण अफ्रीका का वनडे में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज 

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की मदद से 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए थे। 

Dec 04, 2025 - 10:05
0 12
IND vs SA ODI : कोहली-गायकवाड़ और मार्करम इस खास सूची में शामिल, दक्षिण अफ्रीका का वनडे में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज 

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे में चार विकेट से हराकर तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। बुधवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में भारत ने मेहमानों के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने चार गेंदों के शेष रहते छह विकेट खोकर 362 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब दोनों टीमें 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में आखिरी और निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की मदद से 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए थे। 

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम के शतक और मैथ्यू ब्रिट्जके तथा डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतकों की सहायता से 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मेहमानों ने भारत से तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब दोनों टीमें 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में आखिरी और निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

वनडे में दक्षिण अफ्रीका का यह तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले टीम ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 372 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया था। उससे पहले टीम ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 435 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका के नाम अब 350 या उससे ज्यादा रन के तीन सफल रन चेज दर्ज हो गए हैं, जो इस प्रारूप में भारत के साथ सबसे ज्यादा हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User