HoneyTrap- लड़की ने हनीट्रैप में फंसाया, 28 करोड़ की तस्करी में फंसा, फिर हुआ कुछ ऐसा ...

मुंबई का एक शख्स एक लड़की के साथ दोस्त बना और लड़की ने उसे इथोपिया बुला लिया। वहां तो पहुंचा लड़की ने कहा कि मैं मुंबई में ही हूं वापस आ जाओ। इसके बाद जो हुआ वह उसके लिए बुरा सपना था।

Jan 10, 2023 - 22:34
0 56
HoneyTrap- लड़की ने हनीट्रैप में फंसाया, 28 करोड़ की तस्करी में फंसा, फिर हुआ कुछ ऐसा ...

इथियोपिया से भारत में 28.10 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी के लिए मुंबई के एक व्यक्ति को एक महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया। आरोपी को इथियोपिया से आने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.81 किलोग्राम कोकीन के साथ पकड़ा। 

जानिए पूरा मामला -

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसा होता है ऐसे लोग मित्र बन जाते हैं जो आपको अपना बेहद करीबी बताने लगते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां मुंबई का एक शख्स एक लड़की के साथ दोस्त बना और लड़की ने उसे इथोपिया बुला लिया। वहां तो पहुंचा लड़की ने कहा कि मैं मुंबई में ही हूं वापस आ जाओ। इसके बाद जो हुआ वह उसके लिए बुरा सपना था। 

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शख्स मुंबई का ही रहने वाला है। सोशल मीडिया पर जो इसकी दोस्त बनी उसने बताया कि वह इथोपिया में है। उसने झूठ बोला और इस 49 साल के शख्स को हनी ट्रैप में फंसाया। वह अपनी नौकरी छोड़कर इथोपिया पहुंच गया। लेकिन वहां जब पहुंचा तो महिला ने बताया कि वह मुंबई में ही है. वह चौंक गया और इसके बाद महिला ने वहां से उसे बैग लाने को कहा।  

इसके बाद वह इथोपिया से मुंबई एक बैग के साथ पहुंच गया। लेकिन उसे शायद पता नहीं तहा कि उसे कोकीन की एक खेप के साथ मुंबई वापस भेज दिया गया है। बैग को एयरपोर्ट पर ही सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया निगरानी के आधार पर पकड़ लिया। जांच के दौरान वह टूट गया और उसने अधिकारियों को बताया कि एक महिला उसे यह सब करने के लिए मजबूर कर रही है।  

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान वह टूट गया और उसने अधिकारियों को बताया कि एक महिला उसे यह सब करने के लिए मजबूर कर रही है। उसने कहा कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि उसने हनी ट्रैप मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 2
Wow Wow 4
Sad Sad 2
Angry Angry 4
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User