CM केजरीवाल को CBI के समन पर बोले 'गुरु' अन्ना हजारे- 'जांच में दोष निकले तो सजा मिलनी चाहिए'

केजरीवाल को जारी हुए समन पर उनके गुरु अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ दोष दिखाई दे रहा इसलिए पूछताछ होगी, अगर गलती की है तो सजा होनी चाहिए। 

Apr 15, 2023 - 16:53
0 43
CM केजरीवाल को CBI के समन पर बोले 'गुरु' अन्ना हजारे- 'जांच में दोष निकले तो सजा मिलनी चाहिए'

दिल्ली शराब घोटाले की जांच करते हुए अब सीबीआई सीएम केजरीवाल तक पहुंच गई है. दिल्ली सीएम से पूछताछ के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय की गई है और इसके लिए उन्हें समन जारी किया गया है. केजरीवाल को मिले समन पर अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी है. आजतक से बातचीत करते हुए अन्ना हजारे ने कहा, ''कुछ दोष दिखाई दे रहा इसलिए पूछताछ होगी, अगर गलती की है तो सजा होनी चाहिए.''

अन्ना हजारे ने कहा आगे कहा, ''मैंने तो पहले भी एक लेटर लिखा था, शराब के बारे में क्यों सोचते हैं, अच्छी बातें सोचो, पैसे के लिए कुछ भी करना ठीक नहीं, शराब ने किसी का भला किया हो ऐसा तो कभी नहीं हुआ, इसलिए अभी सीबीआई ने जो देखा होगा तो इंक्वायरी हो रही है, अगर कोई दोष निकलता है तो पनिश करना चाहिए.''

केजरीवाल को जारी हुए समन पर उनके गुरु अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ दोष दिखाई दे रहा इसलिए पूछताछ होगी, अगर गलती की है तो सजा होनी चाहिए। अन्ना हजारे ने एक मीडिया हाउस के साथ बातचीत में कहा कि अन्ना हजारे ने कहा कहा, मैंने तो पहले भी एक लेटर लिखा था, शराब के बारे में क्यों सोचते हैं, अच्छी बातें सोचो, पैसे के लिए कुछ भी करना ठीक नहीं, शराब ने किसी का भला किया हो ऐसा तो कभी नहीं हुआ, इसलिए अभी सीबीआई ने जो देखा होगा तो इंक्वायरी हो रही है, अगर कोई दोष निकलता है तो पनिश करना चाहिए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति केस में CBI का समन मिलने के बाद शनिवार को अपनी बात रखी। कहा कि भाजपा चिल्ला-चिल्लाकर कह रही है कि घोटाला हुआ। एजेंसियां सारा काम छोड़कर इसकी जांच में जुटी हैं। पर कुछ नहीं मिल रहा। उन्होंने CBI, ED, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘इन लोगों ने हमारी सरकार के दो मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका सोचना था कि नंबर दो (मनीष सिसोदिया) और तीन (सत्येंद्र जैन) को गिरफ्तार कर लो, ताकि वो मेरा गला पकड़ सकें। ये जबरन फंसाने की साजिश है। मैं कहना चाहता हूं कि मोदीजी अगर मैं बेईमान हूं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।’

असल में, इस मामले में ईडी की ओर से अभी जल्द ही चार्जशीट दायर की गई थी. इसके अनुसार, सीएम केजरीवाल ने शराब कारोबारी और आबकारी नीति घोटाले के मुख्य आरोपी समीर महेंद्रू से फेसटाइम कॉल पर बात की थी. ये बातचीत आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी विजय नायर ने कराई थी. 

ईडी के मुताबिक, पिछले साल 12 और 15 नवंबर को पूछताछ के दौरान समीर महेंद्रू ने अधिकारियों को बताया था कि विजय नायर ने अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी मुलाकात तय की थी, लेकिन जब बात नहीं बन पाई तो विजय ने उनसे फेसटाइम कॉल पर सीएम अरविंद केजरीवाल से वीडियो कॉल के जरिए बात कराई थी.

ईडी का कहना है कि इस बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने समीर महेंद्रू से कहा कि 'विजय नायर उनका लड़का है', वह उस पर भरोसा कर सकते हैं और उन्हें विजय के साथ रहना चाहिए." इस घोटाले में नायर आरोपियों में से एक हैं. जांच एजेंसी के अनुसार, समीर महेंद्रू और विजय नायर ने कथित तौर पर दिल्ली शराब नीति घोटाले में दूसरों के साथ मिलकर साजिश रची थी. ईडी के मुताबिक, समीर महेंद्रू विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहा था और वह राजनेताओं और शराब कारोबारियों के साथ कई बैठकों का हिस्सा भी रहा था.

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 5
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User